
सिक्किम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सिक्किम के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं (Wished on Sikkim’s Foundation Day) । उन्होंने कहा कि सिक्किम में मुझे जो अपनापन मिला, वह मेरी यादों का हिस्सा बनकर रहेगा।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरे बहनों और भाइयों को राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं। भारत के विकास में सिक्किम के योगदान को बहुत महत्व दिया जाता है। राज्य के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूं। यह अवसर ऐसे समय पर आया है जब सिक्किम अपना 50वां राज्य स्थापना दिवस मना रहा है। कुछ दिन पहले, मुझे इन समारोहों के लिए सिक्किम के लोगों के बीच रहने का सौभाग्य मिला था। सिक्किम में मुझे जो अपनापन मिला, वह मेरी यादों का हिस्सा बनकर रहेगा। केंद्र सरकार आने वाले समय में भी सिक्किम के विकास की यात्रा में अपना सहयोग जारी रखेगी।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि सिक्किम राज्य स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं। कंचनजंगा की प्राकृतिक छटा, जैव विविधता से परिपूर्ण वातावरण और पूर्ण जैविक खेती वाले राज्य के रूप में सिक्किम ने देश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। स्वच्छता, पर्यटन और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध सिक्किम देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। प्रदेश के निरंतर विकास, समृद्धि और सभी नागरिकों के सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता हूं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved