
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर जिले (Fatehpur District) में रविवार को रिंद नदी में नहाते समय आठ युवक गहराई में जाने से डूब गए। मछुआरों की मदद से चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। वहीं, चार युवकों की मौत हो गई। ललौली थाना क्षेत्र के तपनी निवासी हसीबुद्दीन, शाहिद, अंश और शान की डूबने से मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही ललौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चारों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तपनी गांव से कुल नौ युवक कुंनुहा डेरा के पास स्थित रिंद नदी में नहाने गए थे। चार को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved