img-fluid

नगर भाजपा ने किया नई टीम का स्वागत

May 18, 2026

  • लोकशक्ति भवन में हुआ समारोह- विधायक बोले, भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़

उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई द्वारा नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का स्वागत समारोह भाजपा कार्यालय लोकशक्ति भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। अतिथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दुपट्टा और माला पहनाकर सम्मानित किया। पूरे आयोजन में संगठनात्मक उत्साह और कार्यकर्ताओं का जोश देखने को मिला।



  • कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। नई टीम संगठन को नई दिशा और मजबूती देने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चल रही जनहितैषी योजनाओं और अभियानों को घर-घर तक पहुंचाने में जिला कार्यकारिणी अहम भूमिका निभाएगी। भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि संगठन में जिम्मेदारी मिलना सेवा का अवसर है। पदाधिकारी सेवा भाव से कार्य करते हुए संगठन को और मजबूत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि नई टीम संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। निगम सभापति कलावती यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। इस दौरान उन्होंने आगामी शिप्रा परिक्रमा कार्यक्रम की जानकारी भी कार्यकर्ताओं को दी। स्वागत समारोह में नगर उपाध्यक्ष विशाल शर्मा, ऋषि वर्मा, विनोद यादव, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा, सोशल मीडिया प्रभारी सुहास वैद्य, सह कार्यालय मंत्री प्रवीण सनोठिया, सह कार्यालय मंत्री संजय कोरट, सह मीडिया प्रभारी राजकुमार बंशीवाल, सह सोशल मीडिया प्रभारी कविता राठौर, आईटी प्रभारी विश्वास शर्मा, आईटी सह प्रभारी निर्मल दिसावल, महाकाल दर्शन प्रभारी उज्जैन दक्षिण पंकज मिश्रा तथा महाकाल दर्शन प्रभारी उज्जैन उत्तर राजकुमार मालवीय का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ओम जैन, सनवर पटेल, रमेश शर्मा, रूप पमनानी, इकबालसिंह गांधी, किशोर खंडेलवाल, डॉ. राकेश पंड्या, अशोक प्रजापत, मुकेश यादव, विवेक गुप्ता, मीना जोनवाल, जगदीश पांचाल, आनंदसिंह खींची, कमल बैरवा, उमेश सेंगर और अशोक केथवास सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Share:

  • 'बेटी की मौत की खबर से 15 मिनट पहले हुई थी आखिरी बात', ट्विशा के माता-पिता ने बयां किया दर्द

    Mon May 18 , 2026
    भोपाल: मॉडल और साउथ इंडियन एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है. अब पीड़ित परिवार ने आरोपी सास गिरीबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत को चुनौती देने का फैसला लिया है. ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने कहा कि उनका परिवार जबलपुर हाईकोर्ट में बेल कैंसिलेशन की याचिका दायर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved