img-fluid

समयसीमा के भीतर हो छोटे-बड़े नालों की सफाई: निगमायुक्त

May 21, 2026

जबलपुर। आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए नगर निगम पूरी तरह मुस्तैद और सक्रिय नजर आ रहा है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने संभाग क्रमांक 1 गढ़ा के अंतर्गत आने वाले तीन प्रमुख वार्डों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में नाला और नालियों की सफाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त के साथ अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चैहान और अशफाक परवेज कुरैशी भी मौजूद रहे।



  • खास बात यह रही कि सभी अधिकारियों ने निगमायुक्त की गाड़ी में ही एक साथ बैठकर वार्डों का भ्रमण किया। निगमायुक्त ने गढ़ा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में घूमकर सफाई व्यवस्था को परखा। उन्होंने वर्षाकाल के दौरान जलप्लावन की स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य अमले को विशेष रूप से निर्देशित किया। निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी छोटे-बड़े नालों और नालियों की सफाई समय सीमा के भीतर पूरी की जाए। वर्षाजल की निकासी व्यवस्था को पूरी तरह व्यवस्थित रखा जाए ताकि आम जनता को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े। संवेदनशील क्षेत्रों में सफाई कार्य पर विशेष निगरानी रखी जाए। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता भी देखने को मिली। वार्ड भ्रमण के अवसर पर निगमायुक्त के साथ क्षेत्रीय पार्षद जीतू कटारे भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने क्षेत्र की जमीनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के इस आपसी तालमेल से गढ़ा क्षेत्र के नागरिकों में एक सकारात्मक संदेश गया है कि इस बार वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।

    Share:

  • गेहूं खरीदी में स्लॉट बुकिंग का खेल दलाल वसूल रहे 50 से 100 रुपये क्विंटल

    Thu May 21 , 2026
    ठप पड़ी वेबसाइट बनी मुसीबत, रातभर जागकर पोर्टल खुलने का इंतजार कर रहे ग्रामीण पाटन से लेकर पनागर तक के किसानों ने छोड़ा काम, दफ्तरों के काट रहे चक्कर जबलपुर। जिले में सरकारी गेहूं उपार्जन केंद्रों पर लागू की गई ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग व्यवस्था किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है, जिसके कारण 51 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved