img-fluid

Weather: गर्मी ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड, सावधान अगले सात दिन जला देंगे

May 22, 2026

नई दिल्ली. दिल्लीवासी इन दिनों भीषण गर्मी (Scorching heat) का सामना कर रहे हैं। पश्चिम दिशा से आ रही गर्म हवाओं ने राजधानी को आग की भट्ठी बनाया हुआ है। आलम यह है कि बीते बुधवार की रात ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। न्यूनतम तापमान (Minimum temperature) 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 5.2 डिग्री ज्यादा है। दूसरी ओर, बृहस्पतिवार को आसमान से बरसती आग और भीषण गर्मी के बीच दिल्लीवासियों का हाल बेहाल रहा। दिनभर लू के थपेड़े लगे। ज्यादातर इलाकों में दिन का तापमान 44 या 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। ऐसे में लगातार छठे दिन पारा 40 के ऊपर रहा। साथ ही, अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री दर्ज हुआ।

अभी नहीं मिलेगी राहत
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सफदरजंग और लोदी रोड उन स्टेशनों में शामिल थे, जहां रात में सबसे ज्यादा गर्म मौसम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक वैज्ञानिक ने बताया कि गर्म रात तब घोषित की जाती है, जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहता है और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस और 6.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। हालांकि, मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि आने वाले दिनों में भी इस भीषण गर्मी से राहत की संभावना नहीं है।


  • एक सप्ताह तक लू का ऑरेंज अलर्ट, पारा जाएगा 46 डिग्री के पार
    मौसम विभाग ने दिल्ली में 22 से 27 मई तक भीषण गर्मी और लू को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। ऐसे में आसमान अधिकतर साफ रहेगा, जिससे धूप की तीव्रता और बढ़ेगी। कई इलाकों में लू चलने की स्थिति बन सकती है और रातें भी सामान्य से ज्यादा गर्म रहेंगी। इस अवधि में तेज और झोंकेदार हवाएं भी चलने का अनुमान है, जिनकी गति सामान्य रूप से 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जबकि दिन के समय यह 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और लू से बचाव के सभी जरूरी उपाय अपनाने की सलाह दी है।

    लगातार बढ़ रहा तापमान
    11 मई—37.5
    12 मई—39
    13 मई—39.2
    14 मई—40.6
    15 मई—39.8
    16 मई—40.8
    17 मई—41.9
    18 मई—43.4
    19 मई—45.1
    20 मई—44.5
    21 मई—41.7

    आरएमएल अस्पताल में आए इस सीजन के पहले लू के दो मरीज
    बृहस्पतिवार को इस सीजन के पहले दो लू लगने के मामले सामने आए हैं। दोनों मामले राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) में दर्ज हुए है। पहला मामला पश्चिम बंगाल के 24 वर्षीय छात्र का है। उसे गंभीर हालत में आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, छात्र ट्रेन में सफर कर रहा था। सफर के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे देर रात करीब पौने दो बजे आरएमएल अस्पताल लाया गया।

    105 डिग्री था छात्र का तापमान
    अस्पताल के चिकित्सा विभाग के निदेशक-प्रोफेसर और हीट स्ट्रोक यूनिट प्रभारी डॉ. अजय चौहान ने बताया कि जब छात्र को अस्पताल लाया गया, तब उसके शरीर का तापमान बेहद ज्यादा था। जांच में उसका तापमान 105 डिग्री फारेनहाइट से अधिक पाया गया। उन्होंने बताया कि छात्र को लगातार उल्टियां और दस्त हो रहे थे, जिन्हें नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा था। उसकी मानसिक स्थिति भी सामान्य नहीं थी और वह भ्रम की स्थिति में था। छात्र की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आरएमएल अस्पताल की हीट स्ट्रोक के लिए बनाई गई विशेष यूनिट में भर्ती किया गया है। डॉक्टर इमर्सन कूलिंग तकनीक के जरिए उसका इलाज कर रहे हैं।

    बर्फ के ठंडे पानी से इमर्सन कूलिंग शुरू की
    दूसरा मामला सुबह पौने ग्यारह बजे का है। लगभग 50 साल के एक पुरुष को भी मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया। पुलिस उसे बेहोशी के हालत में शरीर का तापमान ज्यादा होने पर अस्पताल लाई थी। मरीज को सांस पहुंचाने के लिए तुरंत उसकी सांस की नली में पाइप डाला गया और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। इसके अलावा, बर्फ के ठंडे पानी से इमर्सन कूलिंग शुरू की गई। फिलहाल उसकी हालत गंभीर है। इसके अलावा, मरीज के साथ कोई जानकार न होने के चलते उसके पते और दूसरी जरूरी जानकारी भी नहीं मिली है। ऐसे में, डॉक्टरों ने लोगों से तेज धूप और गर्मी में सावधानी बरतने की अपील की है। विशेष रूप से यात्रा के दौरान पर्याप्त पानी पीने और लंबे समय तक धूप में रहने से बचने की सलाह दी गई है।

    Share:

  • अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की कोशिशें तेज, पर्दे के पीछे बातचीत जारी

    Fri May 22 , 2026
    वॉशिंगटन. अमेरिका (US) और ईरान (Iran) के बीच एक बड़े समझौते को लेकर परदे के पीछे बातचीत चल रही है। ईरान की इस्ना (ISNA) समाचार एजेंसी ने बताया कि दोनों देश एक-दूसरे को संदेश और लिखित प्रस्ताव भेज रहे हैं। वहीं, अल जजीरा (Al Jazeera) की एक रिपोर्ट में ईरानी अधिकारी के हवाले से कहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved