img-fluid

हनी ट्रैप-2 मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, सागर की रेशू चौधरी और हेड कॉन्स्टेबल विनोद शर्मा गिरफ्तार

May 22, 2026

इंदौर। इंदौर के बहुचर्चित शराब कारोबारी से जुड़े हनी ट्रैप-2 और ब्लैकमेलिंग सिंडिकेट में इंदौर क्राइम ब्रांच ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हुस्न के जाल और खाकी के रसूख का इस्तेमाल कर वसूली करने वाले इस गिरोह की मुख्य कड़ी मानी जा रही सागर निवासी रेशू उर्फ अभिलाषा चौधरी और इंदौर पुलिस की इंटेलिजेंस विंग में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल विनोद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने दोनों को 25 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।


  • जानकारी के मुताबिक शराब कारोबारी को जाल में फंसाकर करोड़ों की रंगदारी मांगने वाले इस हाई-प्रोफाइल ब्लैकमेलिंग रैकेट मामले में क्राइम ब्रांच ने सागर की रहने वाली रेशू उर्फ अभिलाषा और इंदौर पुलिस की इंटेलिजेंस विंग के हेड कॉन्स्टेबल विनोद शर्मा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहाँ से न्यायालय ने दोनों आरोपियों को 25 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सूत्रों की मानें तो इस मामले में खाकी की मिलीभगत और वीआईपी कनेक्शन सामने आने के बाद दिल्ली से इंटेलिजेंस ब्यूरो अधिकारियों ने भी इंदौर पुलिस के आला अफसरों से पूरे केस की जानकारी मांगी है।आईबी ने भी अब आरोपियों की कुंडली खंगालना शुरू कर दिया है। रिमांड के दौरान क्राइम ब्रांच दोनों आरोपियों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करेगी। ​आपको बता दें कि इस सनसनीखेज मामले में क्राइम ब्रांच अब तक लेडी तस्कर अलका दीक्षित, उसके बेटे जयदीप, लाखन चौधरी, जितेंद्र पुरोहित और मुख्य मास्टरमाइंड श्वेता जैन को पहले ही जेल की सलाखों के पीछे भेज चुकी है। अब 25 मई तक मिली पुलिस रिमांड में हेड कॉन्स्टेबल विनोद शर्मा और रेशू चौधरी के मोबाइल चैट्स, कॉल रिकॉर्ड्स और बैंक खातों से कई और सफेदपोशों के बेनकाब होने की उम्मीद है।

    Share:

  • 'अगर मां-बाप दोनों IAS ऑफिसर हैं तो उनके बच्चों को कोटा क्यों चाहिए' आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

    Fri May 22 , 2026
    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आरक्षण और सामाजिक गतिशीलता के मुद्दे पर महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि उन बच्चों को आरक्षण क्यों चाहिए जिनके माता पिता पहले से ही आईएएस ऑफिसर्स हैं। कोर्ट ने उन समृद्ध परिवारों द्वारा कोटा लाभों की निरंतर मांग पर सवाल उठाया, जो पहले ही शैक्षिक और आर्थिक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved