img-fluid

27 मई से बनेगा व्यातिपात योग, इन 3 राशियों को बरतनी होगी खास सावधानी

May 23, 2026

नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में ग्रहों की विशेष स्थितियों को जीवन पर प्रभाव डालने वाला माना जाता है। इसी क्रम में मई महीने के अंत में बनने जा रहा व्यातिपात योग (Vyatipat Yog) काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार 27 मई को सूर्य और चंद्रमा (Sun and Moon) की विशेष स्थिति से इस योग का निर्माण होगा, जिसका असर कई राशियों पर देखने को मिल सकता है।

मान्यता है कि जब सूर्य और चंद्रमा एक-दूसरे के ठीक विपरीत यानी 180 डिग्री की स्थिति में आते हैं, तब व्यातिपात योग बनता है। यह योग 27 मई सुबह 3 बजे से शुरू होकर 30 मई तक प्रभावी रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दौरान नए और शुभ कार्यों की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है।

क्या होता है व्यातिपात योग?
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, व्यातिपात योग के समय ब्रह्मांडीय ऊर्जा में असंतुलन की स्थिति बनती है। इसका असर मानसिक तनाव, निर्णय लेने में भ्रम और कार्यों में रुकावट के रूप में सामने आ सकता है। इस दौरान योजनाओं में देरी और पारिवारिक या व्यावसायिक मामलों में असहजता बढ़ने की संभावना रहती है।


  • इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

    वृषभ राशि
    वृषभ राशि के लोगों के लिए यह समय आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है। बड़े निवेश, उधार या पैसों के लेन-देन से बचने की सलाह दी गई है। इस दौरान धैर्य और संयम बनाए रखना लाभदायक रहेगा।

    सिंह राशि
    सिंह राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत होगी। सहकर्मियों या वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है। किसी भी बड़े आर्थिक या पेशेवर फैसले को जल्दबाजी में लेने से बचना बेहतर रहेगा।

    कन्या राशि
    कन्या राशि के जातकों को अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष नियंत्रण रखने की सलाह दी गई है। छोटी बातों पर विवाद बढ़ सकता है, इसलिए किसी भी स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचना फायदेमंद रहेगा।

    Share:

  • अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो पहुंचे कोलकाता, आज PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे

    Sat May 23 , 2026
    नई दिल्ली. अमेरिकी विदेश मंत्री (US Secretary of State) मार्को रुबियो (Marco Rubio) शनिवार को कोलकाता (Kolkata) पहुंच चुके हैं. इसके साथ ही मार्को रुबियो, मई 2012 में हिलेरी क्लिंटन (Hillary Clinton) के दौरे के बाद कोलकाता पहुंचने वाले पहले अमेरिकी विदेश मंत्री बन गए हैं. भारत में यह उनकी पहली यात्रा है. नई दिल्ली […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved