img-fluid

इस राज्य में भीषण गर्मी से 16 लोगों की मौत, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

May 23, 2026

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में इस साल गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. कई जगहों पर तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है.तेलंगाना भी भीषण गर्मी की मार झेल रहा है. चिलचिलाती गर्मी और लू की वजह से यहां अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है. इस गंभीर स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है.

राजस्व मंत्री Ponguleti Srinivasa Reddy ने शनिवार को अधिकारियों के साथ हाई लेवल बैठक की. इस बैठक में हीटवेव से पैदा हुए हालात और लोगों को राहत पहुंचाने के उपायों पर चर्चा हुई. मंत्री ने बताया कि सात जिलों में लू से हुई 16 मौतों की पुष्टि हुई है.


  • कहां हुई सबसे ज्यादा मौत?
    सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा 4 मौतें जयशंकर भूपालपल्ली जिले में हुई हैं. इसके अलावा वारंगल अर्बन, करीमनगर और निजामाबाद में 3-3 लोगों की जान गई है. वहीं जोगुलम्बा गडवाल, रंगा रेड्डी और सूर्यापेट जिलों में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है. तेलंगाना सरकार ने कहा है कि हर मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.

    ये राशि राज्य आपदा राहत कोष के तहत दी जाएगी. इससे पहले हीटवेव से मौत पर कम सहायता मिलती थी, लेकिन बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकार ने राहत राशि बढ़ा दी है. बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि लोगों को गर्मी से बचाने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएं. अस्पतालों में ORS और दवाईयों की व्यवस्था रखने, बस स्टैंड और सार्वजनिक जगहों पर ठंडे पानी की सुविधा देने और लोगों को दोपहर में घर से बाहर ना निकलने की सलाह देने को कहा गया है.

    शुरू होने वाला है नौतपा
    मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की चेतावनी दी है. देश में 25 मई से नौतपा शुरू होने वाला है, जो 2 जून तक जारी रहेगा. ये साल के सबसे गर्म 9 दिन होते हैं. ऐसे में मौसम विभाग ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी है. लोगों से कहा गया है कि वो ज्यादा पानी पिएं, धूप में निकलते समय सिर ढकें और जरूरी काम होने पर ही दोपहर में बाहर जाएं. वहीं, तेलंगाना सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं. साथ ही हीटवेव से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने को कहा गया है ताकि आगे किसी तरह की जनहानि ना हो.

    Share:

  • 10 साल की बच्ची का अपहरण के बाद मर्डर, सड़कों पर उतरे लोग

    Sat May 23 , 2026
    नई दिल्ली। तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कोयंबटूर की सुलूर पुलिस ने सुलूर के कन्नमपालयम के पास एक 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या के आरोप में शनिवार तड़के 33 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बच्ची गुरुवार शाम को अपने घर के पास एक किराने की दुकान पर गई थी। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved