img-fluid

इसने मेरा एक और गाना उठा लिया… सलमान खान ने खोली वरुण धवन की पोल

May 24, 2026

डेस्क: फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्ममेकर डेविड धवन अपने बेटे वरुण धवन के साथ फिल्म ‘है जवानी तो इश्क तो होना है’ लेकर आ रहे हैं. बीते दिन ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज से पहले डेविड धवन के सक्सेसफुल करियर को सेलिब्रेट करने के लिए बीते रोज मुंबई में एक इवेंट रखा गया, जिसमें वरुण धवन, डेविड धवन और गुरमित चौधरी जैसे कई सितारे शामिल हुए. इस शाम में सलमान खान ने शिरकत करके महफिल लूट ली. इस इवेंट में सलमान खान ने वरुण धवन की पोल खोल दी. एक्टर ने कहा कि वरुण धवन ने फिर उनका एक गाना अपनी फिल्म के लिए रीक्रिएट कर लिया.


  • सुपरस्टार सलमान खान शनिवार को मुंबई में ऑर्गेनाइज इवेंट में फिल्ममेकर डेविड धवन और एक्टर वरुण धवन के साथ शामिल हुए, जहां उनका वही पुराना अंदाज दिखा. शाम का माहौल तब और भी मजेदार हो गया, जब सलमान ने मजाक में वरुण को उनकी आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में अपने मशहूर गाने ‘चुनरी चुनरी’ को रीक्रिएट करने पर छेड़ दिया. इस मजाक से वरुण शर्माकर लाल हो गए.

    इवेंट में चार चांद लगाते हुए सलमान खान ने मजाक में कहा, “इसने मेरा एक और गाना उठा लिया,” जो उनके एक मशहूर गाने के रीमेक की ओर इशारा था. भाईजान के इस मजाक पर वरुण शरमा गए और खूब हंसे. फिर वरुण धवन ने सलमान खान से कहा, “भाई रहने दो, भाई).” बता दें कि वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में सलमान खान की फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ के गाने ‘चुनरी-चुनरी’ को रीक्रिएट किया गया है. इससे पहले भी वरुण धवन, सलमान खान के मशहूर गानों के रीमेक वर्जन लेकर आ चुके हैं, जिनमें ‘चलती है क्या 9 से 12’ और ‘ऊंची है बिल्डिंग’ शामिल हैं.

    Share:

  • तिनका-तिनका जोडक़र कुनबा बनाया तब जाकर मुकाम पाया

    Sun May 24 , 2026
    अग्निबाण के स्वर्ण जयंती वर्ष प्रवेश पर शहरभर ने दी शुभकामनाएं… इन्दौर। स्वर्ण जयंती (Golden Jubilee) वर्ष में प्रवेश करते अग्निबाण (agniban) को शुभकामनाएं देने के लिए कल शहरभर (Indore) के विशिष्टजनों का कारवां जुटा। बातें तब से लेकर अब तक की हुईं… अग्निबाण के संस्थापक स्व. श्री नरेशचंद्र चेलावत (Late Shri Nareshchandra Chelawat) के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved