
भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज देश में वही माहौल बन गया है, जैसा अंग्रेजों के शासनकाल में था। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ बोलने वालों पर कार्रवाई होती है और उन्हें परेशान किया जाता है।
दिग्विजय सिंह ने जवाहरलाल नेहरू के जीवन का जिक्र करते हुए कहा कि उनके बारे में फैलाई जा रही कई बातें झूठी हैं। उन्होंने कहा कि समृद्ध परिवार और विदेश में शिक्षा के बावजूद नेहरू ने सुख-सुविधाएं छोड़कर स्वतंत्रता आंदोलन का रास्ता चुना।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सांप्रदायिकता समाज में नफरत पैदा करती है और बहुसंख्यक सांप्रदायिकता देश के सामने बड़ी चुनौती बनती जा रही है। उन्होंने नेहरू की किताब कार्यक्रम में भूपेन्द्र गुप्ता, प्रवीण सक्सेना और राजेश बादल समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहें।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved