
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक बड़ी खबर सामने आई है। पश्चिम बंगाल की वर्धमान दक्षिण विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व विधायक खोकन दास को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है। प्रयागराज की हंडिया थाना पुलिस की मदद से बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, बंगाल पुलिस को पूर्व विधायक के उत्तर प्रदेश में होने की लोकेशन मिली थी। इसके बाद प्रयागराज की हंडिया थाना पुलिस को अलर्ट किया गया। पुलिस की टीम ने जाल बिछाकर हांडिया टोल से पूर्व विधायक खोकन दास को गिरफ्तार किया।
खोकन दास पर पश्चिम बंगाल में जबरन वसूली समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पश्चिम बंगाल पुलिस रिमांड लेकर खोकन दास को कोलकाता ले जाएगी। आज ही डिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने की उम्मीद है। TMC के पूर्व विधायक खोकन दास को हिरासत में लेने की पुष्टि डीसीपी गंगानगर जोन कुलदीप सिंह गुनावत ने की है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved