img-fluid

गुटखा थूकने के लिए झुका, हाईटेंशन लाइन से लगा करंट… बुजुर्ग की मौत

October 25, 2026

विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा से एक दिल दहला देने वाला और दर्दनाक हादसा सामने आया है. किराए के मकान की तीसरी मंजिल की बालकनी में खड़े होकर गुटखा थूकने की कोशिश 65 वर्षीय बुजुर्ग के लिए जानलेवा साबित हुई. बालकनी के बेहद पास से गुजर रही 11 केवी (11 KV) की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आते ही बुजुर्ग का शरीर बुरी तरह झुलस गया. करंट का झटका इतना भयानक था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई और उनका बेजान शव मकान की बालकनी की रेलिंग पर ही अटका रह गया. इस हृदयविदारक घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बिजली विभाग के खिलाफ स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर की घटना: हादसा गंजबासौदा के वार्ड क्रमांक 6 स्थित गायत्री नगर में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे हुआ. मूल रूप से छतरपुर निवासी 65 वर्षीय प्रभुलाल गुप्ता पिछले 10 वर्षों से गायत्री नगर में एक किराए के मकान में रह रहे थे.

गुटखा थूकते वक्त हादसा: प्रभुलाल मकान की तीसरी मंजिल के छज्जे (बालकनी) पर खड़े थे. जैसे ही वे गुटखा थूकने के लिए नीचे की ओर झुके, बालकनी से सटकर गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन से छू गए. करंट लगते ही वे बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया.


  • हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों का हुजूम जमा हो गया. तुरंत बिजली विभाग को सूचना देकर हाईटेंशन लाइन की पावर सप्लाई बंद कराई गई. डायल 112 और गंजबासौदा शहर थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद शव को रेलिंग से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है.

    हादसे के बाद रिहायशी इलाकों में झूलती हाईटेंशन लाइनों को लेकर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों का गुस्सा भड़क उठा. मकान मालकिन पदमा चिढ़ार ने बताया कि उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से घरों से सटकर गुजर रही इस खतरनाक 11 KV लाइन को हटाने की कई बार गुहार लगाई थी, लेकिन अधिकारियों ने सिर्फ कोरा आश्वासन दिया और कोई कार्रवाई नहीं की. स्थानीय पार्षद मनीष विश्वकर्मा ने बिजली विभाग को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पूरे क्षेत्र में मेंटेनेंस का काम ठप है. जर्जर पोल और घरों से सटकर गुजरती हाईटेंशन लाइनें सीधे-सीधे हादसों को न्योता दे रही हैं.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved