img-fluid

एक साथ बनीं सुहागन, साथ ही हुईं विधवा, सड़क हादसे में सगे भाइयों की मौत

May 31, 2026

सतना। मध्य प्रदेश के सतना में एक सड़क हादसे ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया। एक बस ने बाइक से जा रहे सगे भाइयों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। 18 दिन पहले दोनों सगे भाइयों की शादी एक साथ हुई थी। दोनों की पत्नियां भी सगी बहनें हैं और दोनों एक साथ विधवा हो गईं। इस हादसे ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर बस में तोडफोड़ कर दी।

मामला सतना शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र का है। सतना-मैहर बाईपास में उतैली मोड़ के पास एक तेज रफ्तार बस की ठोकर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने ओल्ड हाइवे स्थित सेमरिया चौराहा में जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और बस में जमकर तोडफोड़ भी की।

जानकारी के मुताबिक चकदही निवासी लख्खू यादव के बेटे विवेक यादव 25 वर्ष, विनय यादव 24 वर्ष बाइक क्रमांक एमपी-19 जीके-6424 में सवार होकर गांव से सतना, भाभी वंदना यादव का इलाज कराने जा रहे थे। जैसे ही सतना-मैहर बाईपास स्थित उतैली के पास पहुंचे तो बस क्रमांक एमपी-19 पी-0685 ने इनको टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की बड़े बेटे विवके की मौके में दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं, विनय और वंदना गंभीर रुप से घायल हो गए। उपचार के दौरान विनय की भी मौत हो गई।


  • मृतक आपस में सगे भाई थे और दोनों की सगी बहनों के साथ ही मई के ही महीने में 18 दिन पहले ही विवाह हुआ था। घटना इतनी हृदयविदारक है कि 18 दिन पहले ही दोनों सगे भाई, दो सगी बहनों के साथ परिणय सूत्र में बंधे और दोनों भाईयों की साथ ही मौत हो गई। वहीं, दोनों बहनें एक साथ एक ही दिन सुहागन हुई थीं। अब एक ही साथ दोनों का सुहाग उजड़ गया।

    मृतक विवेक और विनय की शादी 12 मई को उचेहरा कस्बा में दो सगी बहनों से हुई थी। दोनों भाइयों की बारात एक साथ निकली थी और परिवार में खुशियों का माहौल था। लेकिन शादी के महज 18 दिन बाद हुए हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के घर और ससुराल पक्ष में मातम छा गया। बहरहाल पुलिस ने दोनों शवों का पीएम कराकर परिजन को सुपुर्द कर दिया है।

    घटना से आक्रोशित पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने शहर से गुजरने वाले ओल्ड हाइवे स्थित सेमरिया चौराहा में जाम लगा दिया। मार्ग जाम होने की सूचना पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके में पहुंच गए। इस दौरान अधिकारियों द्बारा समझाइस दी जा रही थी, लेकिन आक्रोशित लोग घटना लेकर प्रशासनिक व्यवस्था को दोष देते हुए बसों में पथराव करना शुरू कर दिया। इस दौरान कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

    Share:

  • IPL 2026: Title Clash Today Between Bengaluru and Gujarat; 'King' Kohli and 'Prince' Gill Face Off

    Sun May 31 , 2026
    New Delhi. The final of the IPL (Indian Premier League) 2026 is scheduled to be played on Sunday, May 31, between Royal Challengers Bengaluru (RCB) and Gujarat Titans (GT) at the Narendra Modi Stadium in Ahmedabad. Both teams, having delivered spectacular performances throughout this entire season, now stand just one step away from a title […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved