img-fluid

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक 6 जून को लौटेंगे भारत, क्या बड़ा प्लान कर रहे हैं दिपके?

June 01, 2026

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 6 जून को भारत लौटकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. दिपके ने कहा है कि वो केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू करेंगे.

अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि देशभर के छात्रों और युवाओं को अब एकजुट होकर अपनी आवाज उठानी चाहिए. उन्होंने दावा किया कि हाल के वर्षों में कई परीक्षा विवादों और गड़बड़ियों की वजह से लाखों छात्रों के भविष्य पर असर पड़ा है. इसी वजह से वो भारत लौटकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करना चाहते हैं.


  • क्या है दिपके का प्लान?
    दिपके ने बताया कि वो 6 जून की सुबह दिल्ली पहुंचेंगे. उन्होंने अपने समर्थकों से एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने और उसके बाद संसद मार्ग थाना जाकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मांगने की अपील की है. उनका कहना है कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और संवैधानिक दायरे में रहेगा. अपने वीडियो संदेश में दिपके ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विवादों ने छात्रों में चिंता और असुरक्षा बढ़ाई है. उन्होंने आरोप लगाया कि एग्जाम प्रोसेस में बार-बार सामने आ रही समस्याओं के लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए. इसी आधार पर उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई.

    Share:

  • टाटा मोटर्स की बिक्री में 42% की बंपर बढ़ोतरी, मई में इतनी बिकी कारें

    Mon Jun 1 , 2026
    नई दिल्ली। मई में टाटा मोटर्स की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड की मई में कुल बिक्री 42 प्रतिशत की लंबी छलांग के साथ 59,790 यूनिट पर पहुंच गई। मई, 2025 में टाटा ने 42,040 पैसेंजर कार की बिक्री की थी। देश की इस ऑटोमोबाइल कंपनी ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved