img-fluid

टाटा मोटर्स की बिक्री में 42% की बंपर बढ़ोतरी, मई में इतनी बिकी कारें

June 01, 2026

नई दिल्ली। मई में टाटा मोटर्स की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड की मई में कुल बिक्री 42 प्रतिशत की लंबी छलांग के साथ 59,790 यूनिट पर पहुंच गई। मई, 2025 में टाटा ने 42,040 पैसेंजर कार की बिक्री की थी। देश की इस ऑटोमोबाइल कंपनी ने सोमवार को बताया कि घरेलू बाजार में पैसेंजर कार की बिक्री सालाना आधार पर 41,557 यूनिट के मुकाबले 42 प्रतिशत बढ़कर 59,090 यूनिट हो गई। जबकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में टाटा की पैसेंजर कार की बिक्री मई, 2026 में 700 यूनिट रही, जो पिछले साल मई के 483 इकाई के मुकाबले 45 प्रतिशत ज्यादा है।

इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में भी शानदार तेजी
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने सोमवार को बताया कि इस दौरान उनकी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। टाटा मोटर्स के अनुसार, उनकी इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) की बिक्री 10,517 यूनिट्स के अभी तक के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई, जिससे भारत के इलेक्ट्रिक ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर में कंपनी की बढ़त और बाजार हिस्सेदारी और मजबूत हुई है।


  • कमर्शियल गाड़ियों की बिक्री 17 प्रतिशत बढ़ी
    पैसेंजर व्हीकल्स के साथ ही, टाटा मोटर्स की कुल कमर्शियल गाड़ियों की बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़कर 32,850 यूनिट हो गई। मई, 2025 में ये 28,147 यूनिट रही थी। टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स ने सोमवार को बताया कि उनकी घरेलू बिक्री पिछले महीने 19 प्रतिशत बढ़कर 30,784 यूनिट हो गई। जबकि मई, 2025 में ये 25,872 थी। कंपनी का अंतरराष्ट्रीय कारोबार 9 प्रतिशत घटकर 2066 यूनिट पर आ गया, जो पिछले साल इसी महीने में 2275 यूनिट पर था।

    HM & ICV की बिक्री में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी
    इसी बीच, घरेलू स्तर पर मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहन और इंटरमीडिएट वाणिज्यिक वाहन (HM & ICV) की बिक्री मई, 2025 की 12,406 यूनिट्स के मुकाबले 10 प्रतिशत बढ़कर 13,679 यूनिट्स हो गई। मई, 2026 में एमएच एंड आईसीवी की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कुल बिक्री 7 प्रतिशत बढ़कर 14,596 यूनिट रही, जबकि मई, 2025 में ये 13,614 इकाई थी।

    Share:

  • भारत खरीदेगा 114 राफेल लड़ाकू विमान, 3.25 लाख करोड़ रुपये का रक्षा सौदा, सरकार ने जारी किया लेटर ऑफ रिक्वेस्ट

    Mon Jun 1 , 2026
    नई दिल्ली। भारत ने फ्रांस को 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए लगभग 3.25 लाख करोड़ रुपये के मेगा रक्षा सौदे संबंधी ‘लेटर ऑफ रिक्वेस्ट’ (LoR) जारी किया है। समझौते के तहत 114 में से 94 राफेल विमानों का निर्माण भारत में किया जाएगा, जिससे ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ को बड़ा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved