img-fluid

यूपी के गोंडा में हाई वोल्टेज ड्रामा, शादीशुदा प्रेमी के साथ रहने की जिद पर बच्चे को लेकर टावर पर चढ़ी महिला

June 02, 2026

गोंडा । उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोंडा (Gonda) में एक महिला (Woman) अपने 5 साल के बच्चे के साथ ऊंचे टॉवर (Tower) पर चढ़ गई जिससे घंटों तक जान देने का हाई वोल्टेज ड्रामा चला. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया. आननफानन में पुलिस व प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे, महिला को उतारने के लिए एसडीआरएफ को भी बुलाया गया आखिरकार 6 घंटे की अथक मेहनत और एक बड़े अधिकारी से आश्वासन मिलने के बाद महिला को उतारा गया. सीओ सिटी आनंद राय ने बताया कि महिला गांव के ही एक शादी शुदा व्यक्ति के साथ रहना चाहती थी दोनों से आपस में बात कराई गई है. संतुष्ट होने के बाद ही महिला उतरी है.

सौ फिट ऊंचे टावर पर चढ़ी महिला
मंगलवार सुबह करीब 9 बजे एक महिला डीएम आवास और कार्यालय के बीच पूर्व सांसद बृज भूषण सिंह के कालेज के बगल स्थित एक ऊंचे मोबाइल टॉवर पर अपने बच्चे के साथ चढ़ गई. भयंकर धूप व गर्मी में करीब सौ फिट ऊंचाई पर महिला अपने बेटे के साथ बैठ गई जिसकी सूचना से प्रशासन हिल गया. आननफानन में सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा और सीओ सिटी आनंद राय कोतवाल नगर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और लाउड हेलर से महिला को समझाने लगे लेकिन महिला के ऊंचाई पर होने से उस तक कोई आवाज नहीं पहुंच पर रही थी, न ही टावर पर चढ़ने का कारण पता चल पा रहा था.


  • शादीशुदी प्रेमी संग रहने की जिद
    बाद में सीओ सिटी का महिला के मोबाइल नंबर पर संपर्क हुआ जिससे उसने अपनी बात को रखा. दरअसल तरबगंज थाना अंतर्गत गांव निवासिनी महिला अपने पति से अलग रहती है. गांव के पास के एक शादीशुदा व्यक्ति राम इकबाल से महिला का संपर्क काफी दिनों से था. बाद में तरबगंज थाना में महिला ने राम इकबाल के खिलाफ शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप का मुकदमा दर्ज करवाया था. राम इकबाल इन दिनों बाहर काम करता है आज महिला राम इकबाल के साथ रहने के मांग को लेकर ऊंचे टावर पर चढ़ गई थी. जानकारी के बाद प्रशासन ने महिला के परिचितों से भी बात कराई लेकिन महिला मानी नहीं.

    सादे कपड़ों में टावर पर चढ़े पुलिस वाले
    काफी देर होने पर दो पुलिस कर्मी सादे कपड़े में बिस्कुट व पानी लेकर ऊपर चढ़े और महिला से नीचे उतरने की दुहाई दी. ऊंचाई पर महिला और उसके बच्चे के गर्मी में बैठने से हलकान प्रशासन ने अयोध्या से एसडीआरएफ को बुलाया. टीम ने भी काफी प्रयास किया बाद में करीब 6 घंटे बाद किसी बड़े अधिकारी के आश्वासन पर महिला और उसके बच्चे को नीचे उतारा गया. सीओ सिटी आनंद राय ने बताया कि महिला गांव के ही एक शादी शुदा व्यक्ति के साथ रहना चाहती थी. दोनों से आपस में बात कराई गई है, संतुष्ट होने के बाद महिला उतरी है.

    Share:

  • डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली PM नेतन्याहू को सुनाई खरी-खोटी, बोले-पागल हो चुके हो, मैं न होता तो तुम जेल में होते...

    Tue Jun 2 , 2026
    नई दिल्ली. इजरायल (Israel) और हिज्बुल्लाह (Hezbollah) के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने इजरायल के प्रधानमंत्री (PM) बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) को फोन पर जमकर फटकार लगाई है. न्यूयॉर्क पोस्ट की मानें तो फोन कॉल के दौरान ट्रंप ने गुस्से में कई बार अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved