img-fluid

डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली PM नेतन्याहू को सुनाई खरी-खोटी, बोले-पागल हो चुके हो, मैं न होता तो तुम जेल में होते…

June 02, 2026

नई दिल्ली. इजरायल (Israel) और हिज्बुल्लाह (Hezbollah) के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने इजरायल के प्रधानमंत्री (PM) बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) को फोन पर जमकर फटकार लगाई है. न्यूयॉर्क पोस्ट की मानें तो फोन कॉल के दौरान ट्रंप ने गुस्से में कई बार अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया.

हाल ही में इजरायल ने दक्षिणी बेरुत में आतंकवादियों पर हवाई हमलों के आदेश दिए थे. इजरायल के इस कदम के बाद ईरान ने अमेरिका के साथ चल रही बातचीत से पीछे हटने की धमकी दे दी था.


  • ‘एक्सियोस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू से फोन पर बातचीत के दौरान ट्रंप ने बेहद गुस्से में थे. उन्होंने नेतन्याहू से हिज्बुल्लाह पर किए जा रहे हमलों को तुरंत रोकने के लिए कहा.

    ‘अगर मैं न होता, तो तुम जेल में होते’
    एक अमेरिकी अधिकारी ने ‘एक्सियोस’ को इस बातचीत का ब्यौरा देते हुए ट्रंप के बयानों का सारांश बताया. अधिकारी के मुताबिक, ट्रंप ने नेतन्याहू से कहा, ‘तुम पूरी तरह पागल हो चुके हो. अगर मैं न होता, तो तुम आज जेल में होते. मैं तुम्हारी जान बचा रहा हूं. इस समय हर कोई तुमसे नफरत करता है. तुम्हारी इन हरकतों की वजह से आज हर कोई इजरायल से नफरत कर रहा है.’

    ट्रंप की नाराजगी के बाद भी अपने फैसले पर अड़े नेतन्याहू
    ट्रंप की नाराजगी के बावजूद नेतन्याहू अपने फैसले पर अड़े हुए हैं. इस फोन कॉल के बाद नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट लिखकर इजरायल के सख्त रुख को दुनिया के सामने दोबारा दोहराया.

    नेतन्याहू ने कहा, ‘आज रात मैंने राष्ट्रपति ट्रंप से बात की. मैंने उनसे साफ कह दिया है कि अगर हिज्बुल्लाह ने हमारे शहरों और नागरिकों पर हमला करना बंद नहीं किया, तो इजरायल बेरुत में आतंकवादी ठिकानों पर हमला करेगा. हमारा ये रुख बिल्कुल नहीं बदला है. इसके साथ ही, इजरायली सेना दक्षिणी लेबनान में अपनी कार्रवाई जारी रखेगी.’

    Share:

  • नीट विवाद: PM मोदी के जवाबदेही मॉडल की दिग्विजय सिंह ने की सराहना....

    Tue Jun 2 , 2026
    नई दिल्ली। नीट विवाद (NEET Controversy) को लेकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जहां प्रधानमंत्री (Prime Minister) के साथ आर-पार के मूड में है, वहीं पार्टी के सबसे मुखर चेहरों में से एक दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने प्रधानमंत्री की नीयत और देश की संस्थागत व्यवस्था पर खुलकर भरोसा जताया है। शिक्षा संबंधी संसदीय स्थायी समिति […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved