img-fluid

डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए सीएम, संविधान हाथ में लेकर ली शपथ; जी परमेश्वर उपमुख्यमंत्री बने

June 03, 2026

बंगलूरू। कर्नाटक (Karnataka) में कांग्रेस सरकार (Congress Goverment) के गठन के साथ बुधवार को डीके शिवकुमार (DK Shivkumar) ने राज्य के मुख्यमंत्री (Chief Minister) पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान शिवकुमार ने हाथ में संविधान (Constitution) की प्रति लेकर पद और गोपनीयता की शपथ ली। वहीं, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जी. परमेश्वर ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण ली। राज्यपाल ने दोनों नेताओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।


  • मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के अलावा मंत्रिपरिषद के विस्तार के तहत 12 अन्य नेताओं को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जा रही है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे डॉ. यतींद्र सिद्धारमैया का नाम भी शामिल है। सिद्धारमैया ने 28 मई को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। सिद्धारमैया 20 मई 2023 से 28 मई 2026 तक मुख्यमंत्री रहे।

    इन नेताओं ने भी ली शपथ

    • कांग्रेस नेता केएच मुनियप्पा ने डीके शिवकुमार कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।
    • के. जे. जॉर्ज ने कर्नाटक के मंत्री के रूप में शपथ ली।
    • एम.बी. पाटिल और रामलिंगा रेड्डी ने मंत्री पद की शपथ ली।
    • कांग्रेस नेता सतीश जारकीहोली ने मंत्री पद की शपथ ली।

    Share:

  • कुवैत हवाई अड्डे पर हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; दूतावास ने की पुष्टि

    Wed Jun 3 , 2026
    कुवैत। कुवैत हवाई अड्डे पर हुए एक भीषण हमले में एक भारतीय नागरिक की जान चली गई है। कुवैत में स्थित भारतीय दूतावास ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है। दूतावास ने भारतीय नागरिक की मौत पर गहरा दुख जताया है। दूतावास के अधिकारी पीड़ित परिवार के साथ लगातार संपर्क में बने हुए हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved