img-fluid

क्रिकेट : टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते विराट कोहली अफगानिस्तान सीरीज से बाहर

June 04, 2026

नई दिल्ली. भारतीय टीम (Team India) को इस महीने अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) भी खेलनी है. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) हैमस्ट्रिंग इंजरी (Hamstring Injury) के चलते इस सीरीज का पार्ट नहीं होंगे. 37 साल के कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था.


  • पूरे मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई से इस बात की पुष्टि की. भारत-अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जून को धर्मशाला में खेला जाना है. फिर दूसरा ओडीआई 17 जून को लखनऊ में और तीसरा ओडीआई 20 जून को चेन्नई में निर्धारित है.

    IPL फाइनल में लगी चोट!
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लगातार दूसरी बार खिताब दिलाने वाले विराट कोहली फाइनल के दौरान असहज नजर आए थे. आईपीएल 2026 के फाइनल में कोहली ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई. उन्होंने 42 गेंदों पर नाबाद 75 रन बनाए और आरसीबी को गुजरात टाइटन्स (GT) पर पांच विकेट से जीत दिलाकर लगातार दूसरी बार चैम्पियन बनाया.

    आखिरी ओवरों के दौरान कोहली दौड़ते समय परेशानी महसूस करते नजर आए थे, लेकिन उन्होंने मैदान नहीं छोड़ा और टीम को जीत दिलाकर ही लौटे. फाइनल के बाद हुई मेडिकल जांच में सामने आया कि कोहली चोट से जूझ रहे हैं. चोट की गंभीरता को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इसके चलते उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा है.

    यह चोट ऐसे समय आई है जब विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे थे. आईपीएल 2026 में उन्होंने 16 मैचों में 675 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 56.25 और स्ट्राइक रेट 165.85 रहा. पूरे सीजन में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से आरसीबी की सफलता में अहम भूमिका निभाई.

    अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे

    भारत vs अफगानिस्तान फुल शे़ड्यूल
    ♦ टेस्ट मैच: 6 जून से, न्यू चंडीगढ़, सुबह 9.30 बजे
    ♦ पहला वनडे: 14 जून, धर्मशाला, दोपहर 1.30 बजे
    ♦ दूसरा वनडे: 17 जून, लखनऊ, दोपहर 1.30 बजे
    ♦ तीसरा वनडे: 20 जून, चेन्नई, दोपहर 1.30 बजे

    Share:

  • UNSC चुनाव में जर्मनी को झटका, भारत के लिए क्यों अहम है यह हार? स्थायी सदस्यता की राह पर उठे सवाल

    Thu Jun 4 , 2026
    न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के लिए हुए ताजा चुनाव में जर्मनी को बड़ा झटका लगा है। अस्थायी सदस्यता (Temporary Membership) हासिल करने की कोशिश में उतरे जर्मनी को पर्याप्त समर्थन नहीं मिल सका, जिससे अगले दो वर्षों के लिए सुरक्षा परिषद (UN) में जगह बनाने का उसका सपना टूट गया। इस नतीजे ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved