img-fluid

भोपाल लोकायुक्त SP दुर्गेश राठौर हटाए गए, 3 आईपीएस इधर से उधर

June 05, 2026

भोपाल। मध्यप्रदेश लोकायुक्त संगठन (Madhya Pradesh Lokayukta Organization) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। भोपाल संभाग में पदस्थ लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) दुर्गेश कुमार राठौर को उनके वर्तमान पद से हटाकर सागर संभाग भेज दिया गया है। उनके स्थान पर रीवा संभाग में पदस्थ एसपी सुनील पाटीदार को भोपाल लोकायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लोकायुक्त संगठन के महानिदेशक योगेश देशमुख की तरफ से आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि आगामी निर्देश तक संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के मुताबिक, वर्तमान में भोपाल संभाग में पदस्थ दुर्गेश कुमार राठौर को सागर संभाग का लोकायुक्त एसपी बनाया गया है।


  • वहीं सागर संभाग में पदस्थ योगेश्वर शर्मा को रीवा संभाग भेजा गया है। रीवा संभाग के एसपी सुनील पाटीदार को भोपाल संभाग की जिम्मेदारी दी गई है। भोपाल लोकायुक्त के पुलिस कर्मियों के कथित लेनदेन का वीडियो वायरल होने के बाद यह बदलाव के आदेश जारी किए गए है। इससे पहले दो डीएसपी की सेवाएं भी लोकायुक्त संगठन से लेकर पुलिस विभाग को सौंप दी गई।

    Share:

  • ममता की TMC के सामने और गहराया संकट? ऋतब्रत बनर्जी ने किया नया दावा

    Fri Jun 5 , 2026
    नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में मची राजनीतिक उथल पुथल के बीच टीएमसी से निष्कासित नेता ऋतब्रत बनर्जी के एक और दावे ने ममता बनर्जी की टेंशन बढ़ी है. बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने शुक्रवार (5 जून 2026) को भरोसा जताया है कि उनके नेतृत्व वाले टीएमसी गुट के लिए पार्टी के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved