img-fluid

एक्टर पवन सिंह MLC चुनाव के लिए कब करेंगे नॉमिनेशन? खुद बताई तारीख

June 06, 2026

पटना। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित एक्टर और सिंगर Pawan Singh अब बिहार की सियासत में नई पारी की शुरुआत करने वाले हैं। BJP ने उन्हें बिहार विधान परिषद यानी MLC चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है। बीते शुक्रवार को टिकट मिलने के बाद अब पवन सिंह ने खुद अपने नॉमिनेशन की तारीख की घोषणा कर दी है। पवन सिंह ने बताया है कि वह आगामी 8 जून को MLC चुनाव के लिए पर्चा भरेंगे।


  • पवन सिंह ने पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि वह सोमवार को 8 जून के दिन अपना नॉमिनेशन पेपर दाखिल करेंगे। उनके इस स्टेटमेंट के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पॉपुलैरिटी के दम पर बड़ी पहचान बनाने वाले पवन सिंह की सियासत में एंट्री बिहार की राजनीति में अहम मानी जा रही है।

    हाल ही में BJP ने बिहार MlC चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की लिस्ट रिलीज की थी, जिसमें पवन सिंह का नाम भी है। पार्टी लीडरशिप ने पवन सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि भोजपुरी भाषी क्षेत्रों में पवन सिंह की लोकप्रियता पार्टी के काम आ सकती है।

    Share:

  • जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले CJP को झटका, IYC ने बनाई दूरी; दिल्ली पुलिस भी अलर्ट मोड पर

    Sat Jun 6 , 2026
    नई दिल्ली ।राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं (National Examinations) में कथित अनियमितताओं (Irregularities) और जवाबदेही (Accountability) की मांग को लेकर उभर रहे छात्र आंदोलन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) एक बार फिर चर्चा में आ गई है। संगठन ने केंद्रीय शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved