img-fluid

Meta Hatch AI देगा ChatGPT-Claude को टक्कर, खर्च करने होंगे इतने पैसे!

June 08, 2026

डेस्क: हर कंपनी एआई पर फोकस कर रही है, Meta भी पिछले कुछ समय से AI में भारी निवेश कर रही है. कंपनी Anthropic और OpenAI जैसे जाने-माने प्लेयर्स को टक्कर देने का प्लान बना रही है. मार्क जकरबर्ग की ये कंपनी लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स (LLMs) के मामले में कॉम्पिटिशन में पीछे रही है, लेकिन अब कंपनी को ऐसा लगता है कि एक एरिया है जहां कंपनी प्राइसिंग के मामले में मुकाबला कर सकती है. हाल ही में सामने आई द इन्फॉर्मेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा का एआई एजेंट Hatch आने वाला है जो ओपनएआई और एंथ्रोपिक को कड़ी टक्कर दे सकता है. हालांकि, ऑफिशियल रिलीज के समय हैच का नाम बदल भी सकता है.

Meta का प्लान क्या है, इस बात को जानने से पहले आपको ये समझने होगा कि AI Agent क्या होता है? एआई एजेंट आपकी तरफ से काम कर सकता है, आप एआई को प्रोजेक्ट की कोडिंग या फिर प्रेजेंटेशन का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए कह सकते हैं और आपसे कमांड मिलते ही एआई एजेंट आपके सारे काम कर देगा.


  • रिपोर्ट की माने तो, मेटा प्रीमियम हैच वर्जन के लिए हर महीने 199.99 डॉलर (लगभग 19,000 रुपए) तक चार्ज कर सकती है. इस कीमत में ये एआई एजेंट OpenAI के ChatGPT Pro और Anthropic के Claude Max को टक्कर दे सकता है जिनकी कीमत 200 डॉलर प्रतिमाह है. फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि इसे भारतीय यूजर्स के लिए लाया जाएगा या नहीं, अगर हां तो भारत में सब्सक्रिप्शन किस प्राइस में मिलेगा?

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैच OpenClaw AI एजेंट टूल का कंज्यूमर वर्जन है, एक ऐसा एआई एजेंट जो आपके डिवाइस पर और आपके लिए काम कर सकता है. मेटा ने प्रोडक्ट के लिए प्राइसिंग पर बात की है जिसमें हैच प्लस (पेड सब्सक्रिप्शन) शामिल है, जो फ्री वर्जन के मुकाबले 5 से 10 गुना ज्यादा डेली कैपेसिटी देगा.

    रिपोर्ट के मुताबिक, हैच की मदद से यूजर्स सॉफ्टवेयर टूल बनाने या कैलेंडर पर इवेंट शेड्यूल करने और ईमेल भेजने जैसे काम करवा पाएंगे. ध्यान दें कि हैच को एंथ्रोपिक के क्लाउड सॉनेट मॉडल पर टेस्ट किया जा रहा है, लेकिन लॉन्च होने पर इसके मेटा के म्यूज स्पार्क AI मॉडल पर चलने की उम्मीद है.

    रिपोर्ट्स से पता चलता है कि मेटा ने पहले अप्रैल में यूएस लॉन्च का टारगेट रखा था. हालांकि, मई की शुरुआत के एक इंटरनल मेमो से पता चलता है कि मेटा पहले लगभग 10 कंपनियों को हैच का एक्सेस देना चाहती है, जिसके बाद जुलाई में एक बड़ा लॉन्च होगा, हालांकि यह टाइमलाइन बदल सकती है.

    Share:

  • शेयर बाजार क्रेश : सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निफ्टी 23200 से फिसला

    Mon Jun 8 , 2026
    नई दिल्ली. भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) के लिए आज का दिन बेहद निराशाजनक रहा। वैश्विक स्तर पर नकारात्मक रुझानों और निवेशकों की मुनाफावसूली (Profit-taking) के कारण बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। 8 जून 2026 के कारोबारी सत्र में ‘रिस्क-ऑफ’ (जोखिम से बचने) के माहौल के बीच प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved