img-fluid

सोशल मीडिया पर सोने-चांदी की रईसी दिखाना इन्फ्लुएंसर को पड़ा भारी, चोरों ने उड़ा लिए लाखों के जेवर

June 08, 2026

गुना: मशहूर यूट्यूबर रचना गुर्जर को सोशल मीडिया पर अपनी ज्वेलरी दिखाना महंगा पड़ गया है. मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की रहने वाली रचना आधी रात को हुई एक सोची-समझी चोरी का शिकार हो गईं हैं. स्थानीय लोग और ऑनलाइन यूजर्स अब इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि क्या ज्वेलरी और कीमती सामान को बार-बार ऑनलाइन दिखाने से अनजाने में ही ऐसे लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा होगा.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों का पता लगाने के लिए आस-पास की जगहों के CCTV फुटेज खंगाल रही है. इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है. वहीं, इस घटना ने एक बार फिर सुनियोजित चोरियों के बढ़ते चलन को उजागर किया है, जिनमें CCTV से छेड़छाड़ और सटीक समय का ध्यान रखा जाता है.


  • दरअसल, सोशल मीडिया पर रचना द्वारा सोने चांदी और लग्जरी गाड़ी के साथ फोटो डालने के कुछ दिन बाद ही चोरों ने घर की दीवार पर लगे तारों को काटकर घर में चोरी को अंजाम दिया है. चोर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. ग्राम मोहनी में रहने वाली रचना गुर्जर के घर घुसकर चोरों ने सीढ़ी की मदद से तार काटकर घर के अंदर प्रवेश किया और घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को डंडे की मदद से ऊपर की तरफ कर दिया. इसके बाद घर में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर लिया.

    रिपोर्ट के अनुसार, चोर 1.91 लाख रुपए का कैश, सोने का मंगलसूत्र, सोने की चार अंगूठियां, चांदी के गहने ( पारंपरिक गहने भी शामिल) और घर की अन्य कीमती चीजे चुरा ले गए. यही नहीं, घर से भागने से पहले चोर कोल्ड ड्रिंक्स का एक क्रेट भी ले गए हैं. पीड़िता जब सुबह उठी तो उसे अपना कमरा बाहर से बंद मिला तो उन्हें गड़बड़ी की आशंका हुई. कमरे से बाहर निकलने पर उन्हें पता चला कि अलमारियां तोड़ी गई थीं और गहने व कैश गायब थे. इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

    Share:

  • पेंच टाइगर रिजर्व के खबासा-टूरिया मार्ग पर जुगनी बाघिन का कुनबा, 4 शावकों संग सड़क पार करते दुर्लभ नजारा

    Mon Jun 8 , 2026
    सिवनी: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में पेंच टाइगर रिजर्व के नजदीक खबासा-टूरिया मार्ग पर वन्यजीव प्रेमियों को एक रोमांचक और दुर्लभ नजारा देखने मिला. यहां प्रसिद्ध जुगनी बाघिन अपने चार शावकों के साथ सड़क पार करती नजर आई. इस पूरे दृश्य को मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved