img-fluid

विपक्षी दलों की बैठक के बीच राहुल गांधी ने कर दी PM मोदी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी

June 08, 2026

नई दिल्ली: इंडिया गठबंधन की बैठक के अंदर से बड़ी खबर है. सूत्रों के मुताबिक लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बैठक में विदेश नीति पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा, ‘पश्चिम एशिया संकट पर सरकार का रुख साफ नहीं रहा. भारत अमेरिकी डील के मुद्दे पर राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों को बेच दिया है.’


  • उन्होंने आरोप लगाया कि ‘आर्थिक मोर्चे पर सरकार फेल हो चुकी है. जनता में भारी आक्रोश है. यही रवैया रहा तो एक साल के अंदर मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे. देश के युवाओं के साथ धोखा हो रहा है, पेपर लीक सरकार की लापरवाही है. बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर देश में गुस्सा है. संसद से सड़क तक इस मुद्दे पर सबको एक साथ जाकर आवाज उठानी होगी.’

    इंडिया ब्लॉक की बैठक में कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘विपक्ष की एकजुट होना बेहद जरूरी है. तमाम मुद्दों पर एक साथ होकर केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन करना होगा. बैठक में डीलिमिटेशन के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने अपनी ताकत दिखाई.’

    Share:

  • जिला अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टर पर चप्पल फैंकी, स्टाफ में आक्रोश

    Mon Jun 8 , 2026
    उपचार कराने आए मरीज ने की हरकत उज्जैन। जिला अस्पताल की मनोरोग चिकित्सा ओपीडी में उपचार के लिए आए एक मरीज ने ओपीडी इंचार्ज डॉ. राकेश मीणा पर चप्पल फेंककर हमला करने का प्रयास किया। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि डॉ. मीणा और वहां मौजूद नर्सिंग स्टाफ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved