img-fluid

पुलिस जवानों की सूझबूझ से बची युवक की जान, हार्ट अटैक के बाद 5 मिनट तक CPR देकर किया रेस्क्यू

June 09, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस का एक संवेदनशील और मानवीय चेहरा राजधानी भोपाल (Bhopal Police) में देखने को मिला, जहां पुलिसकर्मियों की तत्परता और समझदारी ने एक युवक को मौत के मुंह से वापस खींच लिया। पुलिस कमिश्नर कार्यालय परिसर में अचानक हार्ट अटैक (Heart Attack) आने के बाद युवक की हालत बिगड़ गई, लेकिन मौके पर मौजूद दो पुलिस आरक्षकों ने तुरंत सीपीआर देकर उसकी जान बचा ली।

जानकारी के मुताबिक, देवेंद्र सक्सेना नामक व्यक्ति किसी प्रशासनिक कार्य से भोपाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और सीने में तेज दर्द के बाद वह अचेत होकर गिर पड़े। घटना के बाद परिसर में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।



  • मौके पर तैनात कांस्टेबल रंजीत रघुवंशी और आरक्षक मुकेश साहू ने स्थिति को गंभीरता से समझते हुए बिना समय गंवाए मदद के लिए दौड़ लगाई। दोनों पुलिसकर्मियों ने प्राथमिक चिकित्सा के तहत तत्काल देवेंद्र सक्सेना को जमीन पर लिटाकर सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देना शुरू किया।

    करीब पांच मिनट तक लगातार सीपीआर देने के बाद युवक की सांसें दोबारा सामान्य होने लगीं। पुलिस जवानों की त्वरित कार्रवाई और सही तकनीक के इस्तेमाल से देवेंद्र सक्सेना की जान बच गई। बाद में उन्हें आगे के उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

    इस घटना के बाद दोनों पुलिसकर्मियों की सूझबूझ और मानवता की जमकर सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि समय पर सही कदम नहीं उठाया जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। यह घटना आपात स्थिति में CPR जैसी प्राथमिक चिकित्सा के महत्व को भी रेखांकित करती है।

    Share:

  • इंस्टाग्राम ट्रेंड्स का बड़ा सच: जिन गानों पर बन रही हैं लाखों रील्स, उनमें कई पाकिस्तान के इंडिपेंडेंट म्यूजिक हिट्स

    Tue Jun 9 , 2026
    नई दिल्ली ।डिजिटल दौर (Digital Era) में संगीत की सीमाएं लगातार धुंधली होती जा रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (Social Media Platforms), वीडियो स्ट्रीमिंग सेवाओं (Video Streaming Services) और म्यूजिक ऐप्स ने दुनिया भर के कलाकारों को वैश्विक श्रोताओं तक पहुंचने का अवसर दिया है। इसी बदलाव का एक बड़ा उदाहरण वे गाने हैं, जो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved