img-fluid

इंदौर में लगेगा 7 दिन का ग्रामीण हाट बाजार

November 19, 2026

इंदौर। शहर (Indore) में वैसे तो कई आयोजन-प्रदर्शनी, मेले (Exhibitions, fairs) आयोजित होते रहे हैं और शासन-प्रशासन भी ग्रामीण हाट बाजार (rural market) में इस तरह की गतिविधियां आयोजित करता रहा है। अब पहली बार जनजातीय कला परम्परा और संस्कृति से जुड़ा आदि बाजार 23 से 29 नवम्बर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कई राज्यों के शिल्पकारों के 30 स्टॉल लगेंगे। इसका शुभारंभ केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उईके करेंगे। इस ग्रामीण हाट बाजार में महेश्वरी, चंदेरी वस्त्र, बाग प्रिंट, डोगरा शिल्प, बांस उत्पाद, जनजातीय चित्रकलाओं के अलावा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और कुछ व्यंजन भी मिलेंगे। हाट बाजार में लगभग 30 स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें मध्यप्रदेश, राजस्थान, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा तथा पूर्वोत्तर राज्यों के जनजातीय शिल्पकारों एवं उद्यमियों द्वारा तैयार उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। यह आयोजन शिल्पकारों एवं उत्पादक समूहों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और सीधे विक्रय के लिए प्रभावी विपणन मंच उपलब्ध कराएगा।


  • Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved