img-fluid

एस्टोनिया पहुंचे वोलोदिमिर जेलेंस्की, रूस पर दबाव बढ़ाने समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा

June 09, 2026

ताल्लिन। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की मंगलवार को एस्टोनिया पहुंचे। वह यहां नॉर्डिक और बाल्टिक देशों के नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और एस्टोनियाई समकक्ष अलार कारिस से मुलाकात करेंगे। एस्टोनिया के सरकारी प्रसारक ईआरआर ने यह जानकारी दी। एस्टोनिया की राजधानी ताल्लिन में इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस समय एस्टोनिया एनबी8 समूह की अध्यक्षता कर रहा है। एनबी8 में पांच नॉर्डिक और तीन बाल्टिक देश शामिल हैं। सम्मेलन में इन देशों के प्रधानमंत्रियों के साथ जेलेंस्की भी शामिल हुए हैं।


  • जेलेंस्की के साथ उनकी पत्नी ओलेना जेलेंस्का भी एस्टोनिया पहुंची हैं। एस्टोनिया के विदेश मंत्रालय ने स्वागत करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट की। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब यूक्रेनी ड्रोन हमलों को लेकर इलाके में तनाव बढ़ा हुआ है। पिछले कुछ महीनों में कई यूक्रेनी ड्रोन गलती से इस क्षेत्र में पहुंचे हैं। वहीं, यूक्रेन ने बाल्टिक सागर के उन बंदरगाहों पर हमले तेज कर दिए हैं, जहां से रूस तेल का निर्यात करता है। यूक्रेन चाहता है कि इन हमलों से रूस को आर्थिक नुकसान हो और उस पर युद्ध खत्म करने का दबाव बढ़े।

    Share:

  • नीमच के जाट गांव में आधी रात बवाल! सैकड़ों ग्रामीणों ने घेरी पुलिस चौकी, जानें मामला

    Tue Jun 9 , 2026
    नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में सोमवार रात रतनगढ़ थाना क्षेत्र की जाट पुलिस चौकी के बाहर उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब एक पुलिस आरक्षक और स्थानीय युवक के बीच हुए विवाद के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ चौकी के बाहर पहुंच […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved