img-fluid

ED के निशाने पर केरल के पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

June 09, 2026

तिरुवनंतपुरम। केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से जुड़ी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को किए गए भुगतानों से जुड़ा हुआ है।

हाल ही में कोच्चि में ईडी के शीर्ष अधिकारियों की हाई-लेवल मीटिंग हुई। इस बैठक के ठीक बाद केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीणा विजयन को ईडी ने समन भेजकर तलब कर लिया है। वीणा विजयन के साथ ही सीएमआरएल के आठ और अधिकारियों को पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशन्स में हुई वित्तीय अनियमितताओं के चलते वीणा विजयन को शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

कोच्चि में हाल ही में हुई उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक में ईडी के निदेशक राहुल नवीन ने जांच कर रहे अधिकारियों को मामले में तेजी लाने का निर्देश दिया है। यह निर्देश तब आया जब हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने इस मामले में हो रही कार्यवाही को आगे बढ़ाने की अनुमति दे दी है। डिवीजन बेंच की अनुमति के बाद ईडी ने 242 फ्रीज किए बैंक खातों में जमा किए गए 18.36 करोड़ रुपये जब्त करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। इन खातों में एक खाता वीणा विजयन से भी जुड़ा बताया जा रहा है।


  • निर्णायक प्राधिकरण की मंजूरी मिल जाने के बाद आगे आने वाले समय में अन्य खातों, जिनमें एचडीएफसी बैंक के खाते भी शामिल हैं, में मौजूद फंड्स भी जब्ती के दायरे में आ सकते हैं। इसके साथ ही एजेंसी हालिया छापों के दौरान जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और बैंकिंग रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। पूछताछ से पहले एजेंसी वीणा विजयन के बैंक लॉकरों की भी तलाशी ले सकती है।

    इस पूरे मामले का केंद्र सीआरएमएल की ओर से वीणा विजयन से जुड़ी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशन्स को किए गए ऐसी सेवाओं के लिए भुगतान से है, जो कथित तौर पर कभी दी ही नहीं गई हैं। इसी सिलसिले में कोच्चि में कंपनी कानून से जुड़े मामलों को देखने वाली अदालत ने निर्देश दिया है कि एसएफआईओ चार्जशीट के अहम दस्तावेज एजेंसी को सौंपे जाएं। इससे एजेंसी को मामले की तह तक पहुंचने में मदद मिलेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि एजेंसी को कुल 134 दस्तावेज सौंपे जाएंगे। बताया जा रहा है कि ये 54 वॉल्यूम में हैं और इनमें कॉन्ट्रैक्ट, बैंक स्टेटमेंट और इनकम टैक्स रिकॉर्ड जैसे अहम दस्तावेज शामिल हैं।

    Share:

  • 24 घंटे में दूसरी बार सोनिया से मिलीं ममता, TMC में बगावत के बाद आगे की रणनीति पर चर्चा संभव

    Tue Jun 9 , 2026
    नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक में सहयोगी दलों के बीच एकता और बेहतर तालमेल पर जोर दिए जाने के एक दिन बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी मंगलवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंचीं। यह बैठक सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास पर हुई। सूत्रों के अनुसार, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved