img-fluid

मप्र में NHM भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा, 81 में से 9 डॉक्टरों के डॉक्यूमेंट निकले फर्जी

June 09, 2026

भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन यानी NHM की डॉक्टर भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. 81 डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया की जांच में 9 अभ्यर्थियों के दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं. प्राथमिक जांच के बाद NHM ने FIR दर्ज करवा दी है. अब यह पता लगाया जा रहा है कि ये लोग कब से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े थे और इनके द्वारा किए गए इलाज से किसी मरीज को नुकसान तो नहीं पहुंचा. NHM द्वारा डॉक्टरों के 81 पदों पर भर्ती निकाली गई थी. भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेज लिए गए, जिसके बाद ऑनलाइन इंटरव्यू आयोजित किए गए. चयनित उम्मीदवारों की जानकारी संबंधित जिलों के CMHO कार्यालयों को भेजी गई.

मामले का खुलासा दमोह में हुआ, जहां नियुक्ति के लिए पहुंचे एक अभ्यर्थी के दस्तावेजों की जांच में मेडिकल काउंसिल का रजिस्ट्रेशन नंबर किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर मिला. जांच में उसकी मार्कशीट और अन्य दस्तावेज भी संदिग्ध पाए गए. इसके बाद दमोह CMHO ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया. इस घटना के बाद NHM ने सभी 81 चयनित डॉक्टरों के दस्तावेजों की दोबारा जांच कराई. जांच में 9 अभ्यर्थियों के दस्तावेज फर्जी पाए गए, जिनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है.


  • फर्जी दस्तावेजों के आधार पर चयनित पाए गए अभ्यर्थियों की सूची…
    आकाश चंदेल शिवपुरी
    मोहर सिंह शिवपुरी
    कमल किशोर बुरहानपुर
    मोनिका सोनी बैतूल
    अरुण कुमार खंडवा
    शांति साहू छिंदवाड़ा
    सोनम यादव फंदा, भोपाल
    बुधमान जोशी भिंड
    पवन सोलंकी सिंगरौली

    फर्जी डॉक्टरों ने कितने मरीजों का इलाज किया?
    अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इन अभ्यर्थियों की वास्तविक शैक्षणिक योग्यता क्या है, फर्जी दस्तावेज किस स्तर पर तैयार किए गए और क्या इससे पहले भी ऐसे लोग सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में नियुक्ति हासिल कर चुके हैं. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इन लोगों ने कितने मरीजों का इलाज किया और कहीं किसी मरीज की जान को खतरा तो नहीं पहुंचा.

    सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर दमोह में दस्तावेजों की जांच नहीं होती तो क्या ये सभी अभ्यर्थी डॉक्टर बनकर सरकारी अस्पतालों में सेवाएं देते रहते? फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और NHM का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

    Share:

  • ममता बनर्जी के घर तक पहुंच गई CID की टीम, इस केस में बड़ा एक्शन

    Tue Jun 9 , 2026
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के नेता अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) से जुड़े कथित हस्ताक्षर जालसाजी मामले की जांच तेज हो गई है। सोमवार को राज्य की CID की टीम तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कोलकाता स्थित घर के कंपाउंड में पहुंची। इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved