img-fluid

UP: रामपुर में युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा, गर्लफ्रेंड से शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा

June 10, 2026

रामपुर । यूपी (UP) के रामपुर (Rampur) में एक सरफिरा आशिक गर्लफ्रेंड (Girlfriend) से शादी (Marriage) की जिद को लेकर मोबाइल टावर (Mobile tower) पर चढ़ गया. लोगों को पता चला तो इलाके में हड़कंप मच गया. टावर पर युवक को देख लोग जमा हो गए. एक युवक ने सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने की कोशिश की. काफी देर बाद युवक नीचे उतरा और प्रेमिका से शादी की बात कहते हुए फूट-फूटकर रोने लगा.

मामला पटवाई थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव का है. यहां के रहने वाले युवक ने जो किया, उसने पूरे इलाके को हिला दिया. भाई साहब सीधे मिलक रोड के पास धर्मकांटे के बगल में खड़े ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गए. और वजह- सीधी सी, अपनी प्रेमिका से शादी करवाने की मांग.

अब हुआ ये कि जैसे ही लोगों ने ऊपर एक इंसान को टावर पर बैठे देखा, नीचे हड़कंप मच गया. भीड़ इकट्ठा हो गई, किसी ने पुलिस को फोन घुमा दिया और देखते ही देखते पूरा मामला वायरल टाइप हो गया.


  • पुलिस पहुंची, समझाने लगी कि भाई नीचे आ जाओ, लेकिन युवक का राग एक ही था- शादी उसी से होगी, तभी उतरूंगा. इसी बीच मौके पर सीओ शाहबाद भी पहुंच गए. समझाना शुरू किया, बातचीत चली, और नीचे खड़े लोग तमाशबीन बने रहे.

    अब बैकस्टोरी भी जान लीजिए. युवक दिल्ली की एक फैक्ट्री में काम करता है, वहीं उसकी मुलाकात बिहार की एक किशोरी से हुई थी. दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. फिर युवक उसे अपने गांव ले आया. इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और किशोरी को बरामद कर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया. यहां से लड़की अलग हुई, लड़का परेशान हुआ और फिर वह टावर पर चढ़ गया. डिमांड करने लगा कि शादी कराओ.

    नीचे पुलिस, ऊपर आशिक और बीच में पूरा गांव- माहौल पूरी तरह हाई वोल्टेज था. लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने में लगे थे, कोई कह रहा था- ये तो शोले पार्ट-2 चल रहा है. काफी देर की बातचीत, समझाने का दौर और परिवार की अपील के बाद आखिरकार युवक मान गया. पुलिस ने आश्वासन दिया कि बात आगे बढ़ाई जाएगी, तब जाकर वह नीचे उतर आया.

    नीचे उतरते ही पुलिस ने राहत की सांस ली और युवक को सुरक्षित अपने साथ ले गई. किसी तरह का बड़ा बवाल नहीं हुआ, लेकिन गांव में इस फिल्मी ड्रामे की चर्चा दिनभर चलती रही. अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि पटवाई थाना क्षेत्र में एक युवक टावर पर चढ़ गया था. वह एक लड़की से प्रेम करता था. वह जिद कर रहा था कि मेरी शादी उसी से कराओ, इसी बात का प्रेशर बनाने के लिए वह टावर पर चढ़ गया था. स्थानीय पुलिस ने समझा-बुझाकर उतार लिया है. युवक पटवाई क्षेत्र का रहने वाला है.

    Share:

  • बंदर अब्बास, केशम द्वीप और जास्क पर हमले के बाद बोला अमेरिका- हमारा मिशन पूरा हुआ...

    Wed Jun 10 , 2026
    नई दिल्ली. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) पर एक बार फिर अमेरिका (US) और ईरान (Iran) के बीच तनाव बढ़ गया है. अमेरिका ने ईरान के बंदर अब्बास (Bandar Abbas), जास्क (Jask) और केशम द्वीप (Qeshm Island) पर हमला किया है. इन हमलों के बाद CENTCOM की ओर से कहा गया कि ‘हमारा मिशन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved