img-fluid

MP: फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव, एक ही परिवार के होने से मचा हड़कंप

October 23, 2026

झाबुआ। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के झाबुआ जिले के कल्याणपुरा थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक पेड़ पर फंदे से लटके युवक और युवती के शव मिले। घटना की जानकारी सामने आते ही गांव में हलचल मच गई। मृतकों की पहचान आशा पिता छितू भूरिया (18 वर्ष) और अजय पिता मन्नू भूरिया (19 वर्ष), दोनों निवासी नाहरखोदरा फलिया, खेड़ा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।


  • घटना की सूचना मिलने पर कल्याणपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर किन परिस्थितियों में युवक-युवती की मौत हुई? मामले में पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

    Share:

  • MP: न्यूक्लियर प्लांट के विरोध में जल सत्याग्रह कर रही आदिवासी महिला की मौत

    Fri Oct 23 , 2026
    रीवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा जिले (Rewa district) की मनगवां विधानसभा क्षेत्र (Mangawan Assembly Constituency) से एक दुखद खबर सामने आई है। सरई कलां और रझौही कला गांव में प्रस्तावित टाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में चल रहे जल सत्याग्रह के दौरान आदिवासी महिला विमला कोल की मौत हो गई। घटना के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved