img-fluid

PM मोदी के रिकॉर्ड पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, ‘जब मैंने पहली बार उनके साथ फोटो खींची तो…’

June 10, 2026

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद पर सबसे लंबे समय तक रहने का रिकॉर्ड बनाया. 10 जून 2026 को पीएम मोदी ने इस पद 4399 दिन पूरे किए. ये रिकॉर्ड अब तक भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के पास था जिन्होंने 4398 दिनों तक पीएम के रूप में काम किया. पीएम मोदी की इस उपलब्धि पर प्रियंका चतुर्वेदी की प्रतिक्रिया सामने आई है.

पूर्व राज्यसभा सांसद ने कहा, “मैं भी उनको बधाई देती हूं. बधाई के पात्र भी हैं. एक लंबा रिकॉर्ड तोड़ा गया है. सरकार में एक स्थिरता होनी चाहिए जिससे देश लंबे समय तक वंचित था, उनके जरिए जनता ने वो स्थिरता दी है. मैं उनको बधाई देना चाहती हूं कि लेकिन मैं मानती हूं कि उनके मन में जो-जो रिकॉर्ड थे सब टूट चुके हैं…शायद आने वाले समय में भी उनको चेहरा बनाएंगे.”


  • प्रियंका चतुर्वेदी ने ये भी कहा कि देश की जनता के साथ किए गए कई वादे पूरे नहीं हुए हैं. देश के युवा कॉकरोच जनता पार्टी जैसे दल के साथ जुड़ने को तैयार हैं क्योंकि वो पेपर लीक से परेशान है. युवाओं के पास रोजगार नहीं है. महिला असुरक्षित महसूस कर रही हैं. किसान परेशान हैं. महंगाई बहुत ज्यादा है. पूर्व सांसद ने तेल की बढ़ती कीमत और डॉलर के मुकाबले कमजोर हो रहे रुपये का भी जिक्र किया.

    इसके आगे उन्होंने कहा, “मुझे याद है जब मैं पहली बार प्रधानमंत्री से मिली थी, मैंने जब उनके साथ फोटो खींची थी तो मैंने उनसे कहा था कि मैं आने वाले पीढ़ियों को बता सकूंगी कि लॉन्गेस्ट सर्विंग प्राइम मिनिस्टर के साथ मैंने फोटो खींची है. वो बधाई के पात्र तो हैं ही लेकिन साथ ही साथ देश की जनता से जो उन्होंने वादे किए हैं, उम्मीद करती हूं कि उसके साथ नाइंसाफी नहीं होगी.”

    Share:

  • UP चुनाव से पहले योगी का आ गया 'त्रिशूल' फॉर्मूला... गरजे बुलडोजर और सनातन के रथ पर होंगे सवार

    Wed Jun 10 , 2026
    लखनऊ: देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल बजने में बेशक 7-8 महीने का वक्त है, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभी से ही राज्य की राजनीतिक बिसात पर अपने सबसे घातक मोहरे चलने शुरू कर दिए हैं. विपक्ष के जातिगत समीकरणों PDA यानी पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक और सोशल इंजीनियरिंग की काट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved