img-fluid

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी बधाई

June 10, 2026


नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव पारित कर (Union Cabinet passed Resolution) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी (Congratulating Prime Minister Narendra Modi) ।

  • पीएम नरेंद्र मोदी 10 जून को सबसे लंबे समय तक लगातार इस पद पर बने रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए। इस बीच केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को एक प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ की। कैबिनेट सदस्यों ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री का सम्मान करते हुए खड़े होकर तालियां बजाकर उन्हें बधाई दी । प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को केंद्र सरकार के प्रमुख के तौर पर 12 साल पूरे किए। चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर 4,399 दिनों के कार्यकाल के साथ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

    इस तुलना के लिए नेहरू के 1952 के बाद के कार्यकाल को आधार माना गया है, क्योंकि देश के पहले आम चुनाव होने से पहले 1947 से 1952 के बीच उन्होंने अंतरिम सरकार का नेतृत्व किया था। हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 14 साल से ज्यादा समय तक पद संभाला था, लेकिन उनका कार्यकाल लगातार नहीं था, जिससे मोदी देश के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने 2014 में अपने पहले शपथ ग्रहण समारोह से लेकर 2019 में लगातार जनादेश हासिल करने और 2024 में लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक कार्यकाल पाने तक सेवा की है।

    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के दौर में कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और राष्ट्र-निर्माण प्रोजेक्ट भी शुरू किए गए, जिनमें नई संसद भवन, सेंट्रल विस्टा रीडेवलपमेंट, कर्तव्य पथ, वंदे भारत ट्रेनें, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, आईएनएस विक्रांत, कश्मीर रेल लिंक, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नमो भारत आरआरटीएस और गंगा एक्सप्रेसवे शामिल हैं।

    नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) बुधवार को राजधानी में एक अहम बैठक की, जिसमें केंद्र में एनडीए सरकार के 12 साल पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बनने का जश्न मनाया गया । भारत मंडपम में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा के शीर्ष नेता, एनडीए शासित सभी 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, साथ ही गठबंधन की सहयोगी पार्टियों के नेता शामिल हुए ।

    एनडीए की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर बधाई दी । राजनाथ सिंह, अमित शाह, जे.पी. नड्डा और शिवराज सिंह चौहान समेत कई वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री और एनडीए के अन्य प्रमुख नेता इस कार्यक्रम में शामिल हुए । यह बैठक एनडीए सरकार के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई । इसमें गठबंधन की उपलब्धियों, भविष्य की नीतिगत प्राथमिकताओं और राजनीतिक रोडमैप पर चर्चा हुई । मुख्य रूप से शासन से जुड़ी पहलों, विकास कार्यक्रमों और आगामी चुनावी चुनौतियों की तैयारियों पर बातचीत की गई ।

    Share:

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही 'विकसित भारत' बनेगा - केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

    Wed Jun 10 , 2026
    नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (Union Minister Kiren Rijiju) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही (Only under the leadership of Prime Minister Narendra Modi) ‘विकसित भारत’ बनेगा (‘Viksit Bharat’ (Developed India) will be built) । केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को सराहा है और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved