img-fluid

पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर PoK में क्रैश, सभी सैनिकों की मौत

June 10, 2026

नई दिल्ली: पाकिस्तान आर्मी एविएशन का एक Mi-17 हेलिकॉप्टर बुधवार को क्रैश हो गया. यह हादसा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की राजधानी मुजफ्फरबाद के पास टेक-ऑफ के दौरान हुआ. इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के हवाले से वहां के अखबार डॉन ने पुष्टि की है कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी सैन्य कर्मियों की मौत हो गई.

सैन्य बयान के मुताबिक, शुरुआती जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण तकनीकी खराबी बताया गया है. हेलिकॉप्टर ने जैसे ही मुजफ्फरबाद के पास से उड़ान भरी, वह किसी यांत्रिक गड़बड़ी का शिकार हो गया. अनियंत्रित होकर गिर गया. हादसे की खबर मिलते ही सेना की रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और राहत कार्य शुरू किया.


  • सेना ने इस बात की सटीक जांच के लिए एक ‘बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी’ के आदेश दे दिए हैं, ताकि हादसे के असली तकनीकी कारणों का पता लगाया जा सके. हालांकि, सेना ने अभी तक हेलिकॉप्टर में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी आधिकारिक संख्या साझा नहीं की है. यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान में Mi-17 हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ है, इससे पहले भी इस मॉडल के साथ कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. Mi-17 मूल रूप से एक रूसी निर्मित मीडियम-लिफ्ट ट्रांसपोर्ट हेलिकॉप्टर है. इसे रूस के मिल मॉस्को हेलिकॉप्टर प्लांट द्वारा विकसित किया गया था, जो कि पुराने Mi-8 हेलिकॉप्टर का एक एडवांस और अपग्रेड वर्जन है.

    Share:

  • TMC के बागी सांसदों की लिस्ट आई सामने, शत्रुघ्न सिन्हा और यूसुफ पठान का भी नाम

    Wed Jun 10 , 2026
    कोलकाता: ममता बनर्जी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. विधायकों के बाद अब बड़ी संख्या में सांसद भी बागी हो गए हैं. ऐसे ही 19 सांसदों की लिस्ट सामने आई है, जिनमें अभिनेता-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान का नाम भी शामिल है. बताया जा रहा है कि इन सांसदों ने लोकसभा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved