img-fluid

राज्यसभा के लिए मध्य प्रदेश से भाजपा के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

June 11, 2026


भोपाल । राज्यसभा के लिए मध्य प्रदेश से (From Madhya Pradesh for Rajya Sabha) भाजपा के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए (All three BJP candidates Elected Unopposed) । राज्यसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र भी सौंप दिए गए हैं।

  • मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव हुए। इस चुनाव में चार उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा था, मगर कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कर दिया गया। इसके बाद भाजपा के तीनों उम्मीदवार तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। तीनों ही निर्वाचित उम्मीदवारों को निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाण पत्र भी सौंप दिए हैं।

    राज्य में घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 18 जून को मतदान होना था। मगर, नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी में भाजपा के तीनों उम्मीदवार के नामांकन पत्र वैध पाए गए थे, वहीं कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया। इसके चलते मतदान की जरूरत ही नहीं पड़ी, क्योंकि तीन सीटों के लिए तीन उम्मीदवार ही मैदान में थे। इसको देखते हुए निर्वाचन पदाधिकारी ने तीनों उम्मीदवारों को निर्वाचित घोषित कर दिया और प्रमाण पत्र भी सौंप दिए हैं।

    दूसरी तरफ, मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र को रद्द किए जाने के मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 12 जून को सुनवाई करेगा। इस मामले में शीर्ष अदालत ने जल्द सुनवाई का आश्वासन दिया है। राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के खिलाफ कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। भाजपा की आपत्तियों के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने नटराजन का नामांकन पत्र खारिज कर दिया था। आरोप है कि उन्होंने अपने नामांकन पत्र के साथ दाखिल हलफनामे में तेलंगाना में लंबित एक कानूनी मामले की जानकारी नहीं दी थी।

    Share:

  • राज्यसभा के लिए राजस्थान से भाजपा और कांग्रेस के तीनों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

    Thu Jun 11 , 2026
    जयपुर । राज्यसभा के लिए राजस्थान से (From Rajasthan for Rajya Sabha) भाजपा-कांग्रेस के तीनों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित (All three BJP and Congress candidates for Rajya Sabha) । राजस्थान से राज्यसभा के ‌द्विवार्षिक चुनाव में तीनों प्रत्याशियों को गुरुवार को विधानसभा में निर्वाचित घोषित किया गया। राज्यसभा निर्वाचन के रिटर्निंग ऑफिसर भारत भूषण शर्मा ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved