img-fluid

आंध्र प्रदेश में संकटों से पार पाते हुए कल्याण, विकास और सुशासन सुनिश्चित किया – मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू

June 12, 2026


अमरावती । मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू (Chief Minister N. Chandrababu Naidu) ने कहा कि आंध्र प्रदेश में संकटों से पार पाते हुए (Overcoming crises in Andhra Pradesh) कल्याण, विकास और सुशासन सुनिश्चित किया (Ensured Welfare, Development and Good Governance) ।


  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि राज्य में गठबंधन सरकार ने पिछले दो वर्षों में युवजन श्रमिका रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) सरकार द्वारा छोड़ी गई चुनौतियों और संकटों से पार पाते हुए कल्याण, विकास और सुशासन सुनिश्चित किया है। मुख्यमंत्री ने राज्य में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) की सरकार के दो साल पूरे होने पर अपने विचार ‘एक्स’ पर साझा किए। उन्होंने कहा, “आज इस जन-सरकार के सत्ता संभालने के पूरे दो साल हो गए हैं, जिसे पांच करोड़ लोगों का भारी भरोसा हासिल है। पिछली सरकार चुनौतियों, संकटों और अनसुलझे मुद्दों की विरासत छोड़ गई थी, लेकिन हमने उन सभी से पार पाते हुए कल्याण, विकास और सुशासन सुनिश्चित किया है।”

    मुख्यमंत्री ने कहा, “हम इस विश्वास के साथ काम करते हैं कि सत्ता एक ज़िम्मेदारी है और शासन में बैठे लोग असल में जनता के सेवक होते हैं। हमारा एजेंडा हर नागरिक, हर परिवार और समाज के हर वर्ग की सफलता और भलाई पर केंद्रित है, उनकी उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करके हम राज्य के भविष्य का रास्ता बना रहे हैं।” टीडीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का धन्यवाद किया। सीएम नायडू ने कहा, “सरकार के दो साल पूरे होने पर मैं राज्य के विकास के हर कदम पर अटूट समर्थन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आध्र प्रदेश के लोगों की ओर से आभार व्यक्त करता हूं। केंद्र सरकार के सहयोग और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की साझेदारी से हम ‘स्वर्णंध्र’ (सुनहरे आंध्र) की ओर बढ़ रहे हैं।”

    उन्होंने आगे कहा, “मैं राज्य के लोगों का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं कि वे इस दो साल के सफ़र में हमारे साथ खड़े रहे। आने वाले दिनों में हम विकास और कल्याण के कई और काम शुरू करने जा रहे हैं, इसलिए लोगों से लगातार समर्थन और सहयोग की उम्मीद है, जय आंध्र प्रदेश!” नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने कहा कि दो साल पहले, आंध्र प्रदेश के लोगों ने एक नई शुरुआत की उम्मीद में एनडीए पर भरोसा जताया था। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हमारे सामने बहुत बड़ी चुनौतियां थीं और राज्य के भविष्य के प्रति लोगों का भरोसा फिर से कायम करना कोई आसान काम नहीं था।”

    केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि पिछले दो सालों में प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू व उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के नेतृत्व में केंद्र और राज्य की मज़बूत साझेदारी के ज़रिए आंध्र प्रदेश को विकास और तरक्की की राह पर वापस लाने की ईमानदार और पक्की कोशिश की गई है। उन्होंने आगे कहा, “हालांकि अभी बहुत काम बाकी है, लेकिन आज सबसे अच्छी बात यह है कि लोगों में नई उम्मीद जगी है और उन्हें भरोसा है कि आंध्र प्रदेश एक बार फिर सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। आंध्र प्रदेश में एनडीए सरकार के दो साल पूरे होने पर मैं लोगों के भरोसे के लिए आभारी हूं और उस भविष्य को लेकर उत्साहित हूं जिसे हम सब मिलकर बना रहे हैं।”

    Share:

  • ईरान ने कहा- अमेरिका से डील अभी फाइनल नहीं, होर्मुज पर कंट्रोल नहीं छोड़ेंगे

    Fri Jun 12 , 2026
    नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका (Iran and the United States) के बीच समझौते का पूरी दुनिया को इंतजार है, लेकिन इसकी तस्वीर साफ नहीं हो रही है. जहां होर्मुज के बंद होने से पूरी दुनिया की सप्लाई चैन प्रभावित है, वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के रोज बदलते बयानों से मार्केट में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved