img-fluid

ईरान ने कहा- अमेरिका से डील अभी फाइनल नहीं, होर्मुज पर कंट्रोल नहीं छोड़ेंगे

June 12, 2026

नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका (Iran and the United States) के बीच समझौते का पूरी दुनिया को इंतजार है, लेकिन इसकी तस्वीर साफ नहीं हो रही है. जहां होर्मुज के बंद होने से पूरी दुनिया की सप्लाई चैन प्रभावित है, वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के रोज बदलते बयानों से मार्केट में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. ईरान ने जोर देकर कहा है कि अमेरिका के साथ मौजूदा टकराव को खत्म करने के समझौते पर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है, जबकि राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर दावा किया है कि जल्द ही किसी समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना है.

वहीं ईरान ने होर्मुज से अपना कंट्रोल छोड़ने से भी इंकार कर दिया है. ईरान की मीडिया का कहना है कि तेहरान अमेरिका के साथ किसी समझौते में होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपना नियंत्रण नहीं छोड़ेगा. ट्रंप ने ऐलान किया था कि अमेरिका गुरुवार को ईरान पर फिर से ‘बहुत जोरदार’ हमला करेगा, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि वे हमले रद्द कर रहे हैं क्योंकि बातचीत करने वालों ने ईरान के साथ एक बहुत अच्छा समझौता कर लिया है. उन्होंने मीडिया से कहा कि यह दस्तावेजों को अंतिम रूप देने पर निर्भर है, जो अगले कुछ दिनों में हो जाना चाहिए और संभवत: यूरोप में हस्ताक्षर समारोह होगा.


  • ईरान विदेश मंत्रालय ने समझौते से किया इंकार
    ट्रंप के बयान के बाद ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि समझौते की खबरें अटकलें हैं और अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है. ट्रंप ने पहले भी ईरान के साथ समझौते के करीब होने का दावा किया है, लेकिन कोई समझौता नहीं हो पाया. अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर बड़े पैमाने पर हमले किए, ईरान ने जवाब में इजराइल और खाड़ी में अमेरिका के सहयोगी देशों पर हमले किए और होर्मुज स्ट्रेट, जो दुनिया के तेल और गैस के लिए एक महत्वपूर्ण शिपिंग मार्ग है को प्रभावी ढंग से बंद कर दिया. अप्रैल में युद्ध विराम पर सहमत होने के बावजूद, अमेरिका और ईरान के बीच बीच-बीच में गोलीबारी होती रही है. जिसमें इस हफ्ते दो बार जवाबी हमले भी शामिल हैं. साथ ही ट्रंप ने ईरान के साथ समझौते की संभावनाओं के बारे में भी बार-बार बात की है.

    ट्रंप ने क्या किया था दावा
    पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, “हमारे पास एक डील है कि ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होंगे. इसे हासिल करने के लिए हमने जो कुछ भी किया, उसका मकसद यही था. इसलिए, यह बहुत बड़ी बात है.” उन्होंने कहा कि दस्तावेज फाइनल होने के बाद शायद यूरोप में इस पर साइन किए जाएंगे और यह काम काफी जल्दी हो जाना चाहिए. दस्तावेज़ लगभग फाइनल रूप में हैं, तो देखते हैं क्या होता है.” ट्रंप ने यह भी कहा कि साइन होते ही होर्मुज स्ट्रेट भी खुल जाएगा.

    Share:

  • डाउन हुआ META का सर्वर, दुनियाभर में फेसबुक और इंस्टाग्राम ठप

    Fri Jun 12 , 2026
    नई दिल्ली: Meta कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स Facebook और Instagram के सर्वर अचानक से ठप्प पड़ गए हैं जिस वजह से लोगों को वेबसाइट और ऐप दोनों पर अकाउंट चलाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. फेसबुक की ऑफिशियल साइट पर पेज को रिफ्रेश करने पर Sorry,Something went Wrong लिखा नजर आ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved