img-fluid

इंदौर: जेल में कैद था तालाब… कैदियों ने आजादी के लिए थामे गेती-फावड़े…

June 14, 2026

वर्षों पुराना तालाब जिला जेल में बदहाल था, अब बदलेगी सूरत

इंदौर। जिला जेल परिसर (District Jail Complex) में वर्षों पुराना बड़ा तालाब (big pond) कचरे के ढेर में तब्दील हो गया था और इसकी जानकारी लगने के बाद क्षेत्रीय विधायक (Area MLA) के साथ-साथ कई नेताओं ने कैदियों को साथ लेकर वहां श्रमदान अभियान चलाया और तालाब से कचरा हटाने की शुरुआत की। इसके लिए कई जेसीबी और संसाधन भी बुलाए गए, ताकि तालाब का जीर्णोद्धार किया जा सके और आने वाले दिनो में वहां कई कार्य किए जाएंगे।



  • शहर के कई तालाबों की हालत बदतर है और निगम सिर्फ बड़े तालाबों को संवारने और जीर्णोद्धार में जुटा हुआ है, लेकिन कई जगह तालाबों की जानकारी नहीं होने के कारण उनकी हालत खस्ताहाल है। जिला जेल परिसर में ही वर्षों पुराना करीब 100 बाय 400 का तालाब था और वहां काफी समय से कचरा फेंका जाता रहा, जिसके कारण पूरा तालाब कचरे से ढंक गया था। इसकी जानकारी जब क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया को लगी तो उन्होंने जेल अधिकारियों से चर्चा कर तालाब के जीर्णोद्धार को लेकर काम शुरू कराने को कहा। आज सुबह वहां विधायक महेंद्र हार्डिया के साथ-साथ कई जेल अधिकारी और कैदियों ने तालाब के आसपास के हिस्सों से कचरा हटाने का अभियान शुरू किया। एमआईसी मेंबर नंदकिशोर पहाडिय़ा के मुताबिक बड़ी संख्या में तालाब के आसपास से शुरुआती दौर में कचरा निकाला गया और वहां कई जेसीबी लगाकर सफाई अभियान शुरू किया। इस दौरान तालाब को संवारने को लेकर जेल अधिकारियों से चर्चा भी की और आने वाले दिनों में वहां निगम द्वारा हरसंभव कार्य करवाकर तालाब को पुनर्जीवित किया जाएगा, जिससे आसपास के क्षेत्रों का वाटर लेवल बढ़ सके। निगम द्वारा तालाब के लिए कई कार्य भी सफाई के बाद आने वाले दिनों में शुरू कराए जाएंगे।

    अब हर रोज तालाब सफाई के लिए भी लगेगी कैदियों की ड्यूटी
    जिला जेल में करीब एक हजार कैदी हैं और इनसे कई अलग-अलग कार्य कराए जाते हैं। अब जेल परिसर में बने तालाब को संवारने का जिम्मा भी कैदियों को सौंपा जा रहा है और हर रोज अलग-अलग कैदियों की ड्यूटी तालाब सफाई के लिए लगाई जाएगी, ताकि 15 से 20 दिनों में तालाब की स्थिति बेहतर हो सके। पहले दौर में वहां तालाब के आसपास के सारे हिस्सों से सफाई कराने के साथ-साथ कचरा हटाया जाएगा। सफाई में निकले कचरे को ले जाने के लिए निगम के कई डंपर भी वहां तैनात किए जाएंगे।

    Share:

  • वीरेंद्र सहवाग का बड़ा दावा: रोहित के संन्यास के बाद वनडे में नियमित होंगे यशस्वी जायसवाल, टीम इंडिया में खुलेगा रास्ता

    Sun Jun 14 , 2026
    नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को लेकर पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने बड़ा बयान दिया है। सहवाग का मानना है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के वनडे क्रिकेट (One Day Cricket) से संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम में ओपनिंग स्लॉट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved