img-fluid

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 180 होनहार छात्रों को दिया स्कॉलरशिप

June 15, 2026

डेस्क: अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने ‘द देवरकोंडा फाउंडेशन’ के जरिए 45 स्कूलों के 180 होनहार छात्रों को बेहतर शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप दिया है. इसके लिए रश्मिका और विजय रविवार को तेलंगाना के अचंपेट मंडल पहुंचे थे. अचंपेट का थुम्मनपेट विजय का पैतृक गांव है, यहीं उनके पिता का जन्म हुआ और यहीं वो बड़े हुए. यही वजह है कि ये गांव विजय के लिए बेहद खास है. विजय और रश्मिका ने बच्चों के लिए स्कॉलरशिप प्रोग्राम का सपना इसी साल फरवरी में देखा था, जो अब उन्होंने पूरा किया है.


  • एक्स (पहले ट्विटर) पर विजय देवरकोंडा ने स्कॉलरशिप हासिल करने वाले तमाम बच्चों के नाम की लिस्ट शेयर की है. साथ ही अपनी और रश्मिका की थुम्मनपेट जाते हुए एक तस्वीर भी साझा की है. पोस्ट में विजय ने लिखा, “हम थुम्मनपेट जा रहे हैं. एक छोटा सा गांव, जहां मेरे पिता का जन्म हुआ था. फरवरी में रश्मिका मंदाना और मैंने अपने छोटे से सपने की शुरुआत का ऐलान किया था, जिसके जरिए हमने तेलंगाना के अचंपेट मंडल के 9वीं और 10वीं के मेहनती छात्रों को इनाम देने का फैसला किया था. यहां उन 180 छात्रों की लिस्ट है, जिन्होंने अपने पैरेंट्स को गर्व महसूस कराया है.”

    गांव में जाकर विजय ने एक इवेंट में छात्रों और उनके माता-पिता से बात भी की. उन्होंने इवेंट के दौरान कहा, “आपको छोटा सा ये स्कॉलरशिप गिफ्ट दे रहा हूं, जो बहुत छोटा है. पर मुझे लगता है कि ये हमारे लिए जरूरी है. मैं आपकी जिंदगी का हिस्सा बनना चाहता हूं. धीरे धीरे, अपने गांव के बाद, मैं चाहता हूं कि ये पूरे तेलंगाना में फैले. ये मेरा सपना है.”

    इस मौके पर रश्मिका मंदाना ने भी अपने दिल की बात कही. उन्होंने प्रोग्राम में कहा, “मैं आज ज्यादा नहीं बोलूंगी. आज हम द देवरकोंडा फाउंडेशन के जरिए कुछ अच्छे की शुरुआत कर रहे हैं. हमने फैसला किया था कि हम इसकी शुरुआत अचंपेट और थुम्मनपेट से करेंगे, जो कि मेरे ससुर का गांव है. आज मैं आपके सामने खड़ी हूं और रश्मिका मंदाना देवरकोंडा बनकर बात कर रही हूं. मैं बेहद उत्साहित हू.”

    Share:

  • भारत में बढ़ेगा विदेशी निवेश, वित्त मंत्री ने बताया कैसे पूरा होगा ये काम

    Mon Jun 15 , 2026
    नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारतीय बाजार में विदेशी पूंजी आकर्षित करने के लिए अभी और कदम उठाए जाएंगे. हीरो माइंडमाइन समिट 2026 में यहां उन्होंने कहा कि सरकारी प्रतिभूतियों (जी-सेक) में विदेशी निवेशकों द्वारा किए गए निवेश पर ब्याज और पूंजीगत लाभ कर से छूट जैसे उपाय विदेशी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved