img-fluid

भारत में बढ़ेगा विदेशी निवेश, वित्त मंत्री ने बताया कैसे पूरा होगा ये काम

June 15, 2026

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारतीय बाजार में विदेशी पूंजी आकर्षित करने के लिए अभी और कदम उठाए जाएंगे. हीरो माइंडमाइन समिट 2026 में यहां उन्होंने कहा कि सरकारी प्रतिभूतियों (जी-सेक) में विदेशी निवेशकों द्वारा किए गए निवेश पर ब्याज और पूंजीगत लाभ कर से छूट जैसे उपाय विदेशी पूंजी को वापस आकर्षित करने की दिशा में पहला कदम हैं.

उन्होंने कहा, यह कहानी का अंत नहीं है और भी कदम उठाए जाएंगे. हम मानते हैं कि हमें और अधिक विदेशी पूंजी की आवश्यकता है. भारतीय रिजर्व बैंक ने पांच जून को बैंकों को तीन से पांच वर्ष की अवधि वाले विदेशी मुद्रा गैर-निवासी (बैंक) जमा के लिए अपनी मुद्रा अदला-बदली सुविधा का उपयोग करने की अनुमति दी थी, जिससे वे अमेरिकी डॉलर जमा को आरबीआई के साथ बदल सकें एवं मुद्रा जोखिम का प्रबंधन कर सकें.


  • इसके अलावा, विदेशी पूंजी प्रवाह बढ़ाने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को बाहरी या विदेशों से वाणिज्यिक उधार जुटाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु रियायती विदेशी मुद्रा अदला-बदली सुविधा भी दी गई है, जो 30 सितंबर तक लागू रहेगी. सीतारमण ने कहा कि आरबीआई द्वारा घोषित ढांचे के तहत मुद्रा जोखिम की लागत आरबीआई वहन करेगा, जिससे बैंक बिना बाधा अपने संसाधन जुटा सकेंगे. उन्होंने साथ ही कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था कच्चे माल, कच्चे तेल और उर्वरकों के आयात के कारण गंभीर दबाव का सामना कर रही है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वैश्विक स्थिति हर सप्ताह बदल रही है और नई-नई चुनौतियां सामने आ रही हैं. इसलिए देश को हर ऐसी आपात स्थिति के लिए तैयार रहना होगा.

    दरअसल बढ़ते बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव, ग्लोबल इकोनॉमी की ग्रोथ को लेकर चिंता और रुपये में लगातार कमजोरी के बीच विदेशी निवेशकों ने जून के पहले पखवाड़े में भारतीय शेयर बाजार से 62,853 करोड़ रुपए से ज्यादा की बिकवाली की. इस ताजा निकासी के साथ ही 2026 में अब तक भारतीय शेयरों से FPI की कुल निकासी बढ़कर 2.87 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई है. यह पूरे 2025 में निकाले गए 1.66 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा है. यह आंकड़े नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) के डेटा से सामने आए हैं.

    Share:

  • अगस्त तक के लिए टली सीएम विजय और संगीता के तलाक के केस की सुनवाई, अभिनेता पर लगे हैं ये आरोप

    Mon Jun 15 , 2026
    डेस्क। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि वह और उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम की तलाक की अर्जी पर सोमवार सुबह चेंगलपट्टू महिला अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई को 7 अगस्त तक के लिए टाल दिया गया है। बता दें कि फरवरी में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved