
- 25वीं पूर्वी जोन अन्तर्जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
जबलपुर। 25 वीं पूर्वी जोन अन्तर्जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन पुलिस लाईन स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के मुख्यातिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारीगण, एएसपी शहर आयुष जाखड़, एएसपी ग्रामीण अनु बेनिवाल, एएसपी अपराध जितेन्द्र सिंह, एएसपी जोन-4 सुश्री अंजना तिवारी, एएसपी मुख्यालय सूर्यकांत शर्मा, एएसपी यातायात अखिलेश तिवारी एवं समस्त सीएसपी तथा शहर के थाना प्रभारियों सहित पुलिस परिवार के सदस्यगण उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया, साथ ही 6 वीं वाहिनी वि.स.बल एवं पुलिस बैंण्ड के द्वारा अभिवादन किया गया। तत्पश्चात इस खेल कूद प्रतियोगिता मे 22 ईकाईयों से आये पुलिस के खिलाडियों ने जोश एवं उल्लास के साथ मुख्य अतिथि का अभिवादन किया। जोनल स्पोटर्स आफिसर एएसपी ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता में 22 इकाईयों जिला जबलपुर, कटनी, छिंदवाडा, पाढुर्ना नरसिंहपुर, सिवनी, सिंगरौली, रीवा, सिंगरोली, सीधी, सतना, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, मण्डला, बालाघाट, डिण्डौरी रेडियो जबलपुर, जीआरपी जबलपुर, पीटीएस उमरिया, पीटीएस रीवा के खिलाडियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता मे हाकी, फुटबॉल, व्हालीबॉल, कबड्डी, बास्केटबॉल, हैण्डबॉल, क्रिकेट लेदर वॉल एवं व्यक्तिगत स्पर्धा के लिये बेडमिंटन, जूडो, कुश्ती, वेटलिफिटिंग तथा एथलेटिक्स गेम्स हुये। सभी स्पर्धाओं में भी विभिन्न इकाईयों के प्रतिभागियों द्वारा अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है जिन्हें सम्मानित किया गया है। आयोजित प्रतियोगिता मे बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों का चयन मप्र पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के लिए पूर्वी जोन जबलपुर की टीम में किया गया है। समारोह के दौरान पुरूष 100 मीटर दौड़ का फाइनल आयोजन हुआ, जिसमें खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्षन किया। जिसमें आरक्षक आषीष यादव जिला छिन्दवाड़ा प्रथम स्थान, आरक्षक शेखर सोलंकी जिला मण्डला द्वितीय स्थान, आरक्षक आदित्य पारासर जिला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रेल्वे किक्रेट प्रातियोगिता के फाइनल मुकाबले का आयोजन रेल्वे ग्राउण्ड में आयोजित हुआ। जिसमें जिला जबलपुर विजेता एवं जिला जिला सतना उप विजेता रहा। ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब जिला जबलपुर ने जीता।