
रीवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा जिले (Rewa district) में एक होटल से जुड़ा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. यहां एक रेंजर (Ranger) अपनी कथित महिला मित्र के साथ होटल के कमरे में रुके हुए थे, तभी उनकी पत्नी वहां पहुंच गईं. इसके बाद होटल में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही. मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, रेंजर बृजेंद्र पाण्डेय (Ranger Brijendra Pandey) रविवार देर रात करीब 10:48 बजे रीवा के होटल रॉयल इन पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि उन्होंने होटल के कमरा नंबर 206 को बुक कराया था. होटल के रिकॉर्ड में रेंजर ने अपना आधार कार्ड जमा कराया और आगंतुक रजिस्टर में अपना नाम दर्ज कराया. आरोप है कि उनके साथ मौजूद महिला का नाम होटल प्रबंधन ने रजिस्टर में दर्ज नहीं किया, जिसे लापरवाही माना जा रहा है.
बाथरूम में छिपी महिला
सोमवार दोपहर रेंजर की पत्नी को उनके होटल में ठहरने की जानकारी मिली. इसके बाद वह सीधे होटल पहुंचीं और उस कमरे तक पहुंच गईं, जहां उनके पति के ठहरने की सूचना थी. बताया जा रहा है कि पत्नी ने कमरे का दरवाजा खटखटाया. इसी दौरान कमरे में मौजूद महिला कथित तौर पर बाथरूम में चली गई. इसके बाद रेंजर की पत्नी और महिला के बीच बातचीत और बहस शुरू हो गई।
होटल में हंगामे जैसी स्थिति बनी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने के कारण होटल में हंगामे जैसी स्थिति बन गई. इस दौरान रेंजर माहौल को शांत कराने और महिला को वहां से हटाने की कोशिश करते रहे, जबकि उनकी पत्नी लगातार सवाल पूछती रहीं. बाद में रेंजर और उनके साथ मौजूद महिला होटल से बाहर निकल गए. बताया जा रहा है कि दोनों वहां से एक ट्रक में सवार होकर चले गए।
मामले की सूचना मिलने के बाद चोरहटा थाना पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है. पुलिस होटल पहुंचकर जांच करेगी और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाने का प्रयास करेगी. जानकारी के अनुसार, रेंजर की पत्नी सतना जिले में पुलिस कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved