img-fluid

उज्जैन में पत्नी ने हथौड़े से की पति की हत्या, घरेलू विवाद से तंग आकर उठाया खौफनाक कदम

June 18, 2026

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain) जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने पति की सोते समय हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 24 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझा ली और आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

कमरे में मिला युवक का शव

मामला उज्जैन जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र के ग्राम उन्हेल का है। मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव उसके घर के कमरे में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

मृतक की पहचान 32 वर्षीय विक्रम लोहार के रूप में हुई। शव की जांच के दौरान उसके सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका गहरा गई।

पूछताछ में पत्नी पर गया शक

जांच के दौरान पुलिस ने परिजनों और घर के सदस्यों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी माधुरी उर्फ राधिका के बयान संदिग्ध लगे। महिला पुलिसकर्मी द्वारा सख्ती से पूछताछ किए जाने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

शराब और मारपीट बनी हत्या की वजह

पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसका पति विक्रम अक्सर शराब पीकर घर आता था और उसके साथ मारपीट करता था। लंबे समय से घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

महिला के अनुसार, घटना वाली रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। झगड़े के बाद जब विक्रम सो गया, तब उसने गुस्से में आकर उसके सिर पर हथौड़े से कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई।

24 घंटे में पुलिस ने सुलझाया मामला

मृतक के पिता अशोक लोहार की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

सीएसपी विक्रम सिंह अहिरवार ने बताया कि पुलिस ने सभी पहलुओं की जांच के बाद आरोपी महिला को हिरासत में लिया, जहां उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

क्षेत्र में दूसरा ऐसा मामला

गौरतलब है कि हाल ही में उन्हेल क्षेत्र में पति की हत्या का एक और मामला सामने आया था, जिसमें एक महिला पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराने का आरोप लगा था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने क्षेत्र में चिंता और चर्चा का माहौल पैदा कर दिया है।

Share:

  • 240 दिन अंतरिक्ष में रहेंगे भारतीय मूल के अनिल मेनन, 14 जुलाई को ISS मिशन के लिए भरेंगे उड़ान

    Thu Jun 18 , 2026
    वॉशिंगटन। भारतीय मूल के अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन (Anil Menon) अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए अपने लंबे अंतरिक्ष मिशन पर 14 जुलाई 2026 को रवाना होंगे। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (NASA) ने बताया कि यह मिशन कजाखस्तान स्थित बैकोनूर कोस्मोड्रोम (Baikonur Cosmodrome) से लॉन्च किया जाएगा। अनिल मेनन अपने दल के साथ लगभग 240 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved