img-fluid

‘ऑपरेशन टाइगर के जवाब में ऑपरेशन तुड़वा’, संजय राउत का पलटवार; बताई UBT की रणनीति

June 18, 2026

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) सांसद Sanjay Raut ने कथित “ऑपरेशन टाइगर” पर पलटवार करते हुए कहा कि अब उनकी पार्टी “ऑपरेशन तुड़वा” यानी ऑपरेशन कुलचना-पीटना शुरू करेगी। संजय राउत ने सवाल उठाया कि संबंधित नेताओं की सुरक्षा इतनी क्यों बढ़ाई गई है। राउत ने ये भी कहा कि अगर हिम्मत है तो बिना सुरक्षा और बिना ईडी-सीबीआई के मैदान में उतरकर दिखाएं। बागियों को भारी-भरकम सुरक्षा दी गई है। अब सिर्फ भारतीय फौज को उतारना बाकी है। इनकी सुरक्षा को लेकर इतना डर क्यों लग रहा है?

संजय राउत ने आरोप लगाया कि सांसदों को 25-25 करोड़ रुपये दिए गए हैं और उन्हें भारी सुरक्षा के बीच लीला होटल से जयपुर शिफ्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि इतना डर आखिर किस बात का है। संजय राउत ने बीजेपी नेता Girish Mahajan के कथित बयान का हवाला देते हुए आगे कहा कि अगर ईडी-सीबीआई उनके हाथ में आ जाए तो वे आधे घंटे में गिरीश महाजन को भी “तोड़” सकते हैं।


  • शिवसेना (यूबीटी) सांसद राउत ने बताया कि पार्टी की बैठक में तीन लोकसभा सांसद उपस्थित रहे, जबकि अनुपस्थित सांसदों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। उन्हें सात दिनों के भीतर जवाब देना होगा, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संजय राउत ने साफ किया कि उनकी लड़ाई सड़क पर, संसद में और कानूनी स्तर पर जारी रहेगी।

    गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे की पार्टी में टूट अब कंफर्म लग रही है। दरअसल, संसद भवन में उद्धव गुट की बैठक हुई और इस बैठक में 6 बागी सांसदों में से कोई भी नहीं पहुंचा। इस मीटिंग में केवल उद्धव ठाकरे के 3 समर्थक अरविंद सावंत, अनिल देसाई और राजाभाऊ बाजे ही पहुंचे हैं। बैठक के बाद अनिल देसाई ने कहा कि बैठक में नहीं आने वाले बागी सांसदों को शो कॉज नोटिस भेज रहे हैं।

    उधर, 6 बागी सांसदों ने अलग संसदीय गुट बना लिया है और अपने फैसले की जानकारी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को दे दी है। जिन 6 सांसदों ने उद्धव सेना से अलग होकर अपना गुट बनाया है, उसमें परभणी से संजय जाधव, यवतमाल वाशिम से संजय देशमुख, मुंबई उत्तर-पूर्व से सांसद संजय दीना पाटिल, शिरडी से सांसद भाऊसाहेब वाकचौरे, हिंगोली से सांसद नागेश पाटिल और उस्मानाबाद से सांसद ओमराजे निंबालकर शामिल हैं।

    Share:

  • बरगी क्रूज हादसा: दिल्ली से आई चिट्ठी बड़े अफसर पर गिरेगी गाज

    Thu Jun 18 , 2026
    लापरवाही पर केंद्र का कड़ा रुख, मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट ज़बलपुर। बरगी जलाशय में 30 अप्रैल 2026 को खराब मौसम और तेज लहरों के कारण 35 से 40 यात्रियों को ले जा रहा एक पर्यटक क्रूज पलट गया था। इस भीषण हादसे में कई लोगों की असामयिक मृत्यु हो गई थी, जिसने जल परिवहन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved