img-fluid

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर डॉक्यूमेंट्री बनाने जा रहे आमिर खान

June 20, 2026

डेस्क: आमिर खान के प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही ‘बंटवारा 1947’ जल्द ही थिएटरों में दस्तक देने वाली है, जिसका हाल ही में टीजर सामने आया. इसी बीच आमिर खान एक और बड़ा प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं. लेकिन ये एक्शन या पार्टिशन पर बन रही कोई फिल्म नहीं, बल्कि एक डॉक्यूमेंट्री होने वाली है. खबर है कि आमिर खान का प्रोडक्शन हाउस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर डॉक्यूमेंट्री बना रहा है यानी द्रौपदी मुर्मू के शानदार सफर को बड़े पर्दे पर उतारा जाएगा.

‘बंटवारा 1947’ के बीच आमिर खान ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जिंदगी पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाने का फैसला किया है. इस फिल्म के डायरेक्शन की कमान स्वाति चक्रवर्ती भटकल संभालेंगी, जो ‘रूबरू रोशनी’ जैसी डॉक्यूमेंट्री बना चुकीं हैं. खबर है कि इस डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है.


  • रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान प्रोडक्शंस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जीवन और सफर पर बेस्ड एक डॉक्यूमेंट्री पर काम इस प्रोजेक्ट को फिल्ममेकर और राइटर स्वाति चक्रवर्ती भटकाल डायरेक्ट करेंगी. ये डॉक्यूमेंट्री उस शानदार सफर को दिखाएगी जिसमें मुर्मू ओडिशा के एक छोटे से गांव से भारत की राष्ट्रपति बनीं. बताया जा रहा है कि ये डॉक्यूमेंट्री द्रौपदी मुर्मू की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के अहम पड़ावों को दिखाएगी. हालांकि, अभी मेकर्स की ओर से कंफर्मेशन बाकी है और अगर खबर कंफर्म हो जाती है, तो ये आमिर खान प्रोडक्शंस की एक और असल जिंदगी पर आधारित कहानी होगी.

    रिपोर्ट्स की मानें तो इस डॉक्यूमेंट्री के कुछ हिस्से पहले ही ओडिशा में मुर्मू के पैतृक गांव में शूट किए जा चुके हैं. बताया जा रहा है कि मेकर्स ने उनके शुरुआती जीवन के अहम पलों को फिर से तैयार किया है और उनके सफर के अलग-अलग पड़ावों को दिखाने के लिए लोकल कलाकारों को कास्ट किया है. इस डॉक्यूमेंट्री के जरिए आमिर खान प्रोडक्शंस और स्वाति चक्रवर्ती भटकल एक बार फिर साथ काम करेंगे. स्वाति ने इससे पहले ‘रूबरू रोशनी’ को डायरेक्ट किया था, जो 2019 में आई एक डॉक्यूमेंट्री एंथोलॉजी थी और जिसे आमिर खान और किरण राव ने प्रोड्यूस किया था.

    Share:

  • इंदौर: पुरानी रंजिश में बहा खून, बदमाशों ने युवक को चाकुओं से गोदा

    Sat Jun 20 , 2026
    इंदौर। इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र मे हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने है, जहां आपसी रंजीत के चलते एक युवक की चाकूओ से गोदकर बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हो गए, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भिजवाया जहां इलाज के दौरान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved