
इंदौर। इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र मे हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने है, जहां आपसी रंजीत के चलते एक युवक की चाकूओ से गोदकर बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हो गए, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भिजवाया जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
इंदौर में हत्या के मामले का नाम नहीं लेना ताजा मामला इंदौर के भागीरथपुरा का है। जहाँ एमआर-4 पर देर रात पुरानी दुश्मनी खूनी संघर्ष में बदल गई। बदमाशों ने 26 वर्षीय विशाल उर्फ नानू वर्मा पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में विशाल को एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे नहीं बचा सके। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक और आरोपियों के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी। उसी विवाद ने देर रात हत्या का रूप ले लिया।घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। बाणगंगा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पूरे इलाके में घटना के बाद सनसनी फैल गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved