
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सियासत से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। TMC के भीतर मची आंतरिक कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। अब पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है, जिससे टीएमसी का अल्पसंख्यक सेल भी टूटता हुआ नजर आ रहा है।
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के माइनॉरिटी सेल के स्टेट प्रेसिडेंट मोशरेफ हुसैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मोशरेफ हुसैन उत्तर दिनाजपुर जिले की इटाहार विधानसभा सीट से TMC के विधायक हैं। सूत्रों के मुताबिक, मोशरेफ हुसैन बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी के ग्रुप में शामिल हो सकते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved