img-fluid

धर्मशाला के जंगलों में आग का तांडव: 347 हेक्टेयर जंगल स्वाहा, 92 लाख की वन संपदा जलकर खाक

June 22, 2026

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला वन मंडल के अंतर्गत आने वाले जंगलों में आग (Forest Fire) लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामले में रविवार शाम धर्मशाला शहर के नजदीक सराह और बनडी क्षेत्र के जंगलों में भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर मोर्चा संभाला और करीब साढ़े चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस सीजन में अब तक वन मंडल को लाखों रुपये की चपत लग चुकी है.

डीएफओ (DFO) धर्मशाला अमित शर्मा ने बताया कि रविवार शाम करीब 5:30 बजे सराह और बनडी के जंगलों में आग लगने की सूचना मिली थी. विभाग की क्विक रिस्पांस टीम तुरंत मौके पर रवाना हुई. पहाड़ी इलाका होने के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन रात करीब 9:30 बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया.

डीएफओ के अनुसार, अधिकांश मामलों में लोग अपनी निजी घासनियों (घास के मैदानों) की सफाई के लिए आग लगाते हैं. तेज हवाओं के कारण यह आग अनियंत्रित होकर सरकारी जंगलों तक पहुंच जाती है, जो हरी-भरी वन संपदा के लिए काल बन रही है.


  • ऑनलाइन पोर्टल पर अब तक 78 मामले दर्ज थे, सराह और बनडी की घटनाओं को मिलाकर यह संख्या 80 पहुंच गई है. अब तक लगभग 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र आग की चपेट में आकर प्रभावित हो चुका है. प्रथम आकलन (फर्स्ट टियर रिपोर्ट) के अनुसार, विभाग को अब तक करीब 92 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है.

    डीएफओ अमित शर्मा ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में आग पर काबू पाना बेहद जोखिम भरा और चुनौतीपूर्ण कार्य है. जंगलों में 60 से 70 प्रतिशत तक की ढलान होती है, जहां पैर टिकाना भी मुश्किल होता है. तेज हवाएं आग को तेजी से फैलाती हैं और जंगली इलाकों में पानी की भारी कमी होती है.

    कई बार कर्मचारियों को पीने का पानी भी साथ लेकर मीलों पैदल चलना पड़ता है. ऐसे में ‘फायर लाइन’ (आग के रास्ते को काटना) बनाकर ही इसे आगे फैलने से रोका जाता है.

    वन संपदा को हुए नुकसान का अंतिम सटीक आंकड़ा बरसात के बाद सेकेंड टियर मॉनिटरिंग में सामने आएगा. इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों में नया पौधरोपण किया जाता है और कई झुलसे हुए पौधे प्राकृतिक रूप से दोबारा जीवित हो जाते हैं, जिससे नुकसान के आंकड़ों में कुछ कमी आ सकती है. विभाग के लिए सबसे पहली प्राथमिकता आग बुझाने में जुटे कर्मचारियों और ग्रामीणों की सुरक्षा है.

    Share:

  • ’40 करोड़ में बिके सांसद’ वाले बयान पर फंसीं महुआ मोइत्रा, 20 बागी सांसद करेंगे मानहानि का केस

    Mon Jun 22 , 2026
    डेस्क: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 बागी सांसदों ने पार्टी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में हैं. सूत्रों के मुताबिक महुआ के उस आरोप के बाद बागी गुट ने मानहानि का मुकदमा दायर करने का फैसला किया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि पाला बदलने वाले सांसदों को 40 करोड़ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved