img-fluid

CG: बारिश में बिजली गुल…. अंबिकापुर के बाल सुधार गृह से खिड़की तोड़ 11 नाबालिग भागे

June 24, 2026

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के अंबिकापुर (Ambikapur) शहर हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई है. मामला अंबिकापुर शहर के बाल सुधार गृह (Juvenile Correctional Home) यानी जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन होम का है. मंगलवार की देर शाम यहां 11 बाल अपचारी खिड़की तोड़कर परिसर से फरार हो गए. घटना के बाद प्रबंधन और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फरार नाबालिगों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में अभियान शुरू कर दिया.

दरअसल, देर शाम तेज बारिश होने लगी. इसी बीच बिजली गुल हो गई थी. अंधेरा हुआ तो नाबालिगों ने पहले सुधार गृह की खिड़की तोड़ी, फिर पीछे की दीवार फांदकर परिसर से निकल गए. यहां मुख्य द्वार पर दो सुरक्षाकर्मी तैनात थे, लेकिन घटना पीछे के हिस्से से होने के कारण किसी को भनक नहीं लग सकी.


  • 11 नाबालिगों के फरार होने की खबर मिलते ही सनसनी फैल गई. जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने तत्काल आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया. संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि सभी फरार बालकों का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं।

    यह पहली बार नहीं है, जब बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आई हो. इससे पहले भी यहां से अपचारी बालकों के भागने की घटनाएं हो चुकी हैं. बार-बार ऐसी घटनाओं के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सुरक्षा व्यवस्था की खामियों को दूर नहीं किया गया तो भविष्य में और भी घटनाएं हो सकती हैं।

    फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार हुए सभी 11 अपचारी बालकों की तलाश जारी है. प्रबंधन से जुड़े मनीष का कहना है कि शाम को तेज बारिश के बीच लाइट गुल हो गई थी, इसी का फायदा उठाते हुए 11 बच्चे फरार हो गए. हमने थाना प्रभारी को सूचित कर दिया है. उम्मीद है जल्द सभी पकड़े जाएंगे।

    Share:

  • बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सुवेंदु अधिकारी बोले- मुगल, पठान और ब्रिटिश शासकों के नाम नहीं रहेंगे

    Wed Jun 24 , 2026
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों के नामों को लेकर नई राजनीतिक बहस छिड़ गई है। राज्य विधानसभा (State Assembly) में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने मंगलवार को घोषणा की कि भविष्य में राज्य में किसी सड़क या इलाके का नाम मुगल, पठान अथवा अत्याचारी ब्रिटिश शासकों के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved