
डेस्क: JSW MG Motor India 16 जुलाई 2026 को एक नया न्यू एनर्जी व्हीकल लॉन्च करने वाली है .कंपनी ने अभी तक इसका नाम और पूरी जानकारी नहीं बताई है. माना जा रहा है कि यह एक Plug-in Hybrid SUV होगी, जो चीन में बिकने वाली Wuling Starlight 560 PHEV पर बेस्ड हो सकती है. MG ने मार्च 2026 में इस मॉडल का डिजाइन पेटेंट भारत में फाइल किया था. यह नई SUV अगले महीने नए नाम के साथ पेश होगी और इसकी बिक्री दिवाली के आसपास शुरू होने की उम्मीद है.
चीन में, वुलिंग स्टारलाइट 560 एसयूवी पेट्रोल, प्लग-इन हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक इंजन ऑप्शन के साथ आती है. प्लग-इन हाइब्रिड वेरिएंट में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 20.5 किलोवाट-घंटे की बैटरी लगी है, जो मिलकर 197 बीएचपी की पावर और 230 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है. वहीं, इलेक्ट्रिक वेरिएंट में 56.7 किलोवाट-घंटे की बैटरी के साथ आगे की ओर लगा इलेक्ट्रिक मोटर है. इसकी पावर 136 बीएचपी और टॉर्क 200 एनएम है.
स्टार्लाइट 560 PHEV एक बार चार्ज करने पर 100 किमी तक की इलेक्ट्रिक रेंज मिलती है, जबकि EV वेरिएंट 500 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमजी की यह नई PHEV (प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन) और इलेक्ट्रिक दोनों पावरट्रेन ऑप्शन के साथ आ सकती है.
वुलिंग स्टारलाइट 560 के समान, नई एमजी प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी की लंबाई 4,745 मिमी, चौड़ाई 1,850 मिमी और ऊंचाई 1,755 मिमी होने की संभावना है, जिसका व्हीलबेस 2,810 मिमी होगा. यह 5 और 7 सीटों के ऑप्शन में आ सकती है. स्टारलाइट 560 में 763 लीटर का बूट स्पेस मिलता है.
फीचर्स की बात करें तो, नई एमजी प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी में 12.8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8.8 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, ओटीए अपडेट, 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, वॉयस रिकग्निशन, एसी चार्जिंग सपोर्ट, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और कई अन्य सुविधाएं मिल सकती हैं.
सेफ्टी फीचर्स के तौर पर इसमें कई एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट, रियर पार्किंग सेंसर और कीलेस एंट्री और पुश बटन स्टार्ट शामिल होने की संभावना है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved